Vijayadashami 2022 Upay: हिंदू धर्म में विजयादशमी का विशेष महत्व है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। विजयदशमी यानी दशहरा के दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और उसका वध किया था। तभी से हर साल दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं। देशभर में हर साल ये पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दशहरा 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन शारदीय नवरात्रि के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध किया था। ऐसे में कहा जाता है कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी काम लाभकारी होता है। साथ ही इस दिन किए गए कुछ उपाय जीवन में समृद्धि लाते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Vijayadashami 2022: दशहरा पर करें ये उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
ज्योतिष के अनुसार, विजयादशमी के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
नौकरी में उन्नति के लिए उपाय
विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ओम विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। साथ ही मां अंबे को 10 तरह फल चढ़ाएं। फिर इन फलों को प्रसाद के रूप में बांट दें। साथ ही इस दिन एक झाड़ू खरीदें और उसे मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी।
व्यापार में तरक्की के लिए
यदि आप व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो दशहरा के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। इस नारियल को एक जोड़े जनेऊ, पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ाएं। इससे आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी।
भाग्योदय के लिए उपाय
ज्योतिष के अनुसार, दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।