दान का महत्व हर धर्म में बताया गया है। सनातन धर्म में सदियों से दान देने की परंपरा का पालन किया जाता है। गुप्त दान (जिसका जिक्र न किया जाए) को सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है। जो दान बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया जाता है वह बहुत ही पुण्य कारी माना जाता है। इससे व्यक्ति को पापकर्मों का नाश होता है और पुण्य कर्मों में बढ़ोत्तरी होती है। दान करते समय भी कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। दान का अर्थ ये नहीं है कि जो वस्तु आपके काम की न हो यानि उपयोग करने के लायक न हो, उसे दान कर दिया जाए। ऐसा दान मान्य नहीं होता है। दान तन, मन और धन किसी भी तरह से किया जाए, बस निस्वार्थ भाव से किया जाना चाहिए। वैसे तो कभी भी दान किया जा सकता है। पर कुछ समय ऐसा भी होता जिसमें यदि दान किया जाए तो बहुत शुभफलदायी माना जाता है। मान्यता के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान यदि प्रतिदिन सुबह किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
सुबह-सुबह करेंगे इन चीजों का दान, तो बनेंगे धनवान और समृद्धिवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज सुबह पहली रोटी गाय को
सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। गया में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने और उसे रोटी खिलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि बहुत पहले से ही गाय को रोटी खिलाने की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि जिस घर में प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गाय के लिए जो रोटी आप निकाले उसे सुबह को ही प्रतिदिन ताजी रोटी गाय को खिलाएं। इसके साथ ही सुबह को यदि आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो उसके साथ चने और गुड़ भी खिलाना चाहिए।
भगवान शिव भक्त के सच्चे भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। शिव जी अपने भक्तों के सारे संकटों को दूर करते हैं और उनके जीवन को सुखमय बनाते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह का दिन माना गया है। इस दिन प्रातः कच्चे दूध, चावल और चीनी का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि यह दान निस्वार्थ भाव से और गुप्त रूप से ही करना चाहिए। इससे आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।
मंगलवार की सुबह करें इन चीजों का दान
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगलग्रह का माना गया है। इस दिन सुबह के समय लाल फलों और लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही चने और उसकी बनी हुई चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। इससे आपको शत्रु बाधा, रोग और शोक से मुक्ति मिलती है।
शुक्रवार के दिन का दान
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि शुक्रवार को सुबह-सुबह दान करना सही नहीं माना जाता है, लेकिन कोई जरूरतमंद यदि आपके दरवाजे पर आता है तो उसे खाली हाथ न लौटाएं।