हिंदू धर्म में सभी महीनों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर महीने में कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है। वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का अंतिम मास होता है। ये बेहद ही पवित्र माह होता है। इसके समाप्त होने के बाद नए साल यानी चैत्र मास की शुरुआत हो जाती है। फाल्गुन मास में कई बड़े और धार्मिक पर्व जैसे, होली महाशिवरात्रि मनाए जाते हैं। इस मास का ज्योतिषी महत्व भी है। वहीं जिन लोगों गुस्सा बहुत ज्यादा आता है या जीवन में मानसिक अशांति रहती है तो उससे भी निजात पाने के लिए ये माह सबसे उचित माना जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में ही चंद्रमा का जन्म हुआ था। इसलिए इस माह में चंद्रमा की अराधना का विशेष महत्व है। साथ ही कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इस माह में कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में...
{"_id":"621b3d194f368f11f805f0d4","slug":"do-these-remedies-on-falgun-month-to-make-strong-moon-and-control-anger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Falgun Month 2022: गुस्से पर नहीं रहता कंट्रोल, तो फाल्गुन मास में करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Falgun Month 2022: गुस्से पर नहीं रहता कंट्रोल, तो फाल्गुन मास में करें ये उपाय
Wed, 09 Mar 2022 06:14 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे गुस्से पर कंट्रोल
- फोटो : iStock
फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे गुस्से पर कंट्रोल
- फोटो : iStock
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय
- धार्मिक मान्यता है कि कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए फाल्गुन मास में सफेद चीजों का दान शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस माह में सफेद फूल, दही, सफेद शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र आदि का दान करने से शुभ फल मिलते हैं।
फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे गुस्से पर कंट्रोल
- फोटो : iStock
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के दर्शन जरूर करने चाहिए। साथ ही चांद की रोशनी में बैठ कर चंद्र देवता के मंत्र का जाप करें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे गुस्से पर कंट्रोल
- फोटो : iStock
- साथ ही कहा जाता है कि फाल्गुन मास में पूरे माह शिवलिंग पर जव अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही संभव हो तो, फाल्गुन माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा करें और व्रत रखें।
विज्ञापन
फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे गुस्से पर कंट्रोल
- फोटो : iStock
- मान्यता है कि फाल्गुन के महीने में इन सभी उपायों को करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही व्यक्ति अपने गुस्से पर काबू कर पाता है और उसकी इच्छाशक्ति मजबूत बनती है।