फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auspicious Sign: मां लक्ष्मी आपके घर आने से पहले देती हैं ऐसे कुछ संकेत, धन लाभ और ऐशोआराम में होती है बढ़ोतरी

Sat, 27 Aug 2022 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
dhan prapti ke sanket getting such auspicious signs then grace of goddess lakshmi is come to home
goddess lakshmi: व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं कि धन और सुख सुविधा प्रदान करने वाली देवी मां लक्ष्मी आपके घर पर निवास करने वाली हैं। - फोटो : iStock

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-दौलत, सुख-सुविधा,वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले देवी माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन में कभी भी सुख-सुविधा और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। शास्त्रों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह की विधि बताई गई है जिसे लोग अपनाकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना  करते हुए और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ताकि मां लक्ष्मी उनके ऊपर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार मां किसी व्यक्ति के ऊपर अपनी कृपा बरसाने से पहले कुछ संकेत देती हैं जिसे समझकर यह मालूम किया जा सकता है कि आपके घर पर माता का आगमन होने वाला है। व्यक्ति को कुछ संकेत मिलने लगते हैं कि धन और सुख सुविधा प्रदान करने वाली देवी मां लक्ष्मी आपके घर पर निवास करने वाली हैं। आइए जानते हैं धन और समृद्धि प्रदान करने वाले देवी लक्ष्मी कैसे और कब देते हैं शुभ संकेत।

dhan prapti ke sanket getting such auspicious signs then grace of goddess lakshmi is come to home
Goddess Lakshmi - फोटो : iStock

मां लक्ष्मी आने से पहले देती हैं कुछ ऐसे संकेत

1- उल्लू का दिखाई देना
हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होता है। ऐसे में अगर जब कभी भी कहीं अचानक से उल्लू के दर्शन हो जाएं तो यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आपके घर पर वास करने वाली हैं।
 
dhan prapti ke sanket getting such auspicious signs then grace of goddess lakshmi is come to home
Goddess Lakshmi - फोटो : iStock
झाड़ू का शुभ संकेत
2- मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद ही प्रिय होती है। देवी लक्ष्मी उसी घर में अपना वास करती हैं जहां पर हमेशा साफ-सफाई रहती है। मां लक्ष्मी को सफाई करने के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में अगर अक्सर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह घर से निकलते हुए कोई झाड़ू लगाता हुआ दिखाई पड़ जाए तो यह संकेत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है देवी लक्ष्मी जल्द ही कृपा बरसाने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dhan prapti ke sanket getting such auspicious signs then grace of goddess lakshmi is come to home
goddess lakshmi - फोटो : iStock
3- शंख की ध्वनि का सुनना
शंख बहुत ही पवित्र चीज मानी गई हैं। सभी देवी-देवताओं की पूजा-आराधना और धार्मिक अनुष्ठान में शंख की पूजा और शंखनाद जरूरी होता है। शंख भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को बेहत ही प्रिय होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह उठने पर आस-पडोस में शंख की ध्वनि सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। सुबह-सुबह शंख का सुनाई देना इस बात का संकेत हैं कि आपके घर जल्दी ही देवी लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
 
विज्ञापन
dhan prapti ke sanket getting such auspicious signs then grace of goddess lakshmi is come to home
goddess lakshmi - फोटो : iStock
4- गन्ने का दिखाई देना
गन्ने के रस का भोग और इससे अभिषेक करने पर भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामना की पूर्ति अवश्य करते हैं। ऐसे में अगर किस व्यक्ति को सुबह उठने पर सबसे पहले कहीं गन्ना दिखाई दे जाए तो समझिए उस व्यक्ति के ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed