फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें विषेश सावधानी, करें इन मंत्रों का जाप

Tue, 02 Sep 2025 04:18 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 02 Sep 2025 04:18 PM IST
सार

गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा इसका बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को मंत्र जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं कि यह कौन से मंत्र है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 sutak pregnant women should chant this mantra
ग्रहण के दौरान किए जाने वाले मंत्र जाप - फोटो : adobe stock

Chandra Grahan 2025: इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को लगने जा रहा है। इस दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को ही पड़ता है। वहीं सूर्य ग्रहण अमावस्या को होता है। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। खासतौर पर इस दौरान गर्भवती महिलाओं के विशेष सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा इसका बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को मंत्र जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं कि यह कौन से मंत्र है।



Chandra Grahan 2025: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब कर सकते हैं श्राद्ध
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा समय, प्रभाव और सूतक काल

Trending Videos
Chandra Grahan 2025 sutak pregnant women should chant this mantra
ग्रहण के दौरान किए जाने वाले मंत्र जाप - फोटो : freepik
ग्रहण के दौरान किए जाने वाले मंत्र जाप
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में भगवान का स्मरण और मंत्र जाप करना चाहिए। 

1. गणेश मंत्र  
"रक्ष रक्ष गणाध्यक्ष रक्ष त्रैलोक्यरक्षकं। भक्तानामभयं कर्ता त्राता भव भवार्णवात्॥"
यह मंत्र संतान की रक्षा के लिए लाभकारी माना जाता है।

2.श्रीकृष्ण मंत्र  
ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम।
या कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।

इससे जीवन के दुख और संकट कम होते हैं।



 
Chandra Grahan 2025 sutak pregnant women should chant this mantra
ग्रहण के दौरान किए जाने वाले मंत्र जाप - फोटो : adobe
3.संतान गोपाल मंत्र  
ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः
यह मंत्र संतान की सुरक्षा और सुख के लिए है।

4. देवी दुर्गा मंत्र  
जननी सर्वभूतानां, बालानां च विशेषतः।
नारायणीस्वरुपेण, बालं मे रक्ष सर्वदा॥
भूतप्रेतपिशाचेभ्यो, डाकिनी योगिनीषु च।
मातेव रक्ष बालं मे, श्वापदे पन्नगेषु च॥

इस मंत्र के जाप से संतान को देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 sutak pregnant women should chant this mantra
गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां - फोटो : adobe stock

गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां
माना जाता है कि सूतक काल गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, सुई, या कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Chandra Grahan 2025: सितंबर में इस दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब लगेगा सूतक
 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 sutak pregnant women should chant this mantra
चंद्र ग्रहण 2025 का समय - फोटो : Freepik

चंद्र ग्रहण 2025 का समय
चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में 07 सितंबर को सूतक काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा। सूतक काल में किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा पाठ करना वर्जित होता है। इसमें मंदिरों के पट बंद कर दिया जाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed