फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन तीन लोगों से हमेशा रहना चाहिए दूर, उठाना पड़ता है नुकसान

Wed, 10 Feb 2021 07:28 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 10 Feb 2021 07:28 AM IST
विज्ञापन
Chanakya policy should always be away from these three types of people
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य को सैन्य शास्त्र, कूटनीति शास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र आदि विषयों की तो गहरी समझ थी ही, साथ में वे अर्थशास्त्र के भी मर्मज्ञ थे। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज के समय में भी लोगों के बीच खासा प्रचलन में हैं, परंतु लोग इनकी कुछ बातों को सही प्रकार से न समझकर उसका अलग ही मत बना लेते हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। यदि इनकी नीतियों को भली प्रकार से समझकर जीवन में उतारा जाए तो न केवल आप सुखी और संतुष्ट जीवन जी सकते हैं बल्कि कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। चाणक्य ने तीन ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनसे हमेशा दूर बनाकर रखने में ही भलाई रहती है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वे लोग...

Chanakya policy should always be away from these three types of people
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
लालची व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लालची व्यक्ति विश्वासपात्र नहीं होते हैं यदि कोई व्यक्ति लालची प्रवृत्ति का हो तो उससे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। लोभी व्यक्ति सदैव अपने हित के बारे में सोचता है औऱ लोभ में आकर आपका अहित कर सकता है या आपको धोखा भी दे सकता है। इसलिए समय रहते ऐसे लोगों से दूरी बना लेना ही उचित रहता है।

Chanakya policy should always be away from these three types of people
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
झूठ बोलने वाला व्यक्ति

चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए, जिनमें अक्सर झूठ बोलने की प्रवृत्ति होती है। ऐसे लोग समय पड़ने पर अपने हित के लिए झूठ का प्रयोग करके आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे लोगों की वजह से बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ जाता है। यही कारण है कि झूठ बोलने वालों से दूरी बनाकर रखना ही व्यक्ति के लिए हितकर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya policy should always be away from these three types of people
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
स्वार्थी व्यक्ति

चाणक्य के अनुसार स्वार्थी व्यक्ति से सदैव दूरी बनार रखनी चाहिए। ये लोग केवल अपने लाभ के बारे में सोचते है। स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए लोगों से रिश्ते बनाकर उनका प्रयोग करते हैं। ऐसे लोगों के कारण आप बिना बलाई मुसीबत में फंस सकते हैं। ये लोग आपका उपयोग अपने हित के लिए करके किनारा कर लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से सदा दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed