फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: अगर संबंधों को रखना चाहते हैं मजबूत तो इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 05 Feb 2021 01:38 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 05 Feb 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for strong relationship tips in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को सफल होने के लिए अच्छे संबंधों की अहम भूमिका होती है। चाहें वे व्यापारिक संबंध हो या फिर निजी। जिस व्यक्ति के पास अच्छे रिश्ते होते हैं, वह हर परिस्थिति को आसानी से पार कर लेता है। किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छे रिश्ते जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए कभी भी अच्छे लोगों के साथ अपने रिश्तों को नहीं तोड़ना चाहिए और न ही कमजोर होने देना चाहिए। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके रिश्ते अच्छे रहें, जिसके लिए लोग प्रयास भी करते हैं। नीति शास्त्र में रिश्तों को लेकर भी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि मनुष्य इन बातों को ध्यान में रखता है तो उसके संबंध मजबूत बने रहते हैं। तो चलिए जानते हैं रिश्तों के बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति...

Chanakya niti for strong relationship tips in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

किसी भी व्यक्ति के लिए सभी का प्रिय होना सरल नहीं होता है, लेकिन इसके लिए व्यक्ति छल-कपट का सहारा नहीं लेना चाहिए। झूठ और छल-कपट से बनाएं गए रिश्तें ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं। जल्दी ही ऐसे रिश्तों की कलई खुल जाती है। जिससे आपके रिश्ते तो खराब होते ही हैं साथ ही आपको अपमान का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए 'रिश्ते हमेशा प्रेम और विश्वास' की नींव पर ही बनाने चाहिए।

Chanakya niti for strong relationship tips in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बनाएं रखें विनम्रता 

चाणक्य नीति के अनुसार जिस व्यक्ति की वाणी मधुर और व्यव्हार में विनम्रता रहती है, वह सबके हृदय का प्रिय होता है। मधुर वाणी कठोर से कठेर हृदय को भी परिवर्तित करने की क्षमता रखती है, इसलिए अपनी वाणी को हमेशा मधुर और व्यव्हार को हमेशा विनम्र बनाकर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for strong relationship tips in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अहम को न आने दे आड़े

अहंकार एक ऐसा अवगुण है, जिसके कारण मजबूत संबंध में भी दरार पड़ने में समय नहीं लगता है। इसी कर चलते कई बार रिश्ते खराब होने लगते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अहंकार को इतना विशाल नहीं होने देना चाहिए कि यह आपके रिश्तों के आड़े आने लगे।

विज्ञापन
Chanakya niti for strong relationship tips in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बनाएं रखें रिश्तों की गरिमा

किसी भी रिश्ते की गरिमा तभी तक होती है, जब एक दूसरे के प्रति मन में मान-सम्मान होता है। हर रिश्ते की गरिमा बनाएं रखना बहुत आवश्यक होता है, इसलिए कभी भी क्रोध में आकर दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में उसके मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। जो व्यक्ति अहंकार को त्यागकर सभी का सम्मान करता है, ऐसे व्यक्ति को समय आने पर हर व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed