फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिसके पास होती हैं ये तीन चीजें, वो है दुनिया का सबसे सुखी इंसान

Wed, 17 Feb 2021 12:34 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 17 Feb 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for happy and Satisfied  life in hindi
चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही व्यव्हारिक तौर पर भी बहुत अच्छा अनुभव रखते थे। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति के जीवन के हर पहलू को स्पर्श करती हैं। नीति शास्त्र की शिक्षाएं मनुष्य को एक जिम्मेदार और सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती हैं। यही कारण है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी चाणक्य नीति लोगों में बहुत लोकप्रिय है। अचार्य चाणक्य ने तीन चीजों के बारे में बताया है। ये तीन चीजें जिस मनुष्य के पास ये तीन चीजें होती हैं, वो दुनिया का सबसे सुखी इंसान होता है। तो चलिए जानते हैं...

Chanakya niti for happy and Satisfied  life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आज्ञाकारी संतान

चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति की संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है। उसके लिए धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख होता है। आज्ञाकारी संतान पाकर मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। आज्ञाकारी संतान न केवल अपने माता-पिता बल्कि अपने पूरे कुल का नाम रोशन करती है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास आज्ञाकारी संतान है, वह दुनिया सा सुखी इंसान है।

Chanakya niti for happy and Satisfied  life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सद्गुणी पत्नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिसकी पत्नी वेदों को पढ़ने वाली और उन शिक्षाओं पर चलने वाली होती है, उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है। जिस व्यक्ति के पास एक अच्छी जीवनसंगिनी होती है जो हर कदम पर अपने पति का साथ निभाती है, ऐसा व्यक्ति हर समस्या हर संकट से बहुत आसानी से निकल जाता है और एक सुखी एंव संतुष्ट जीवन व्यतीत करता है। इसलिए चाणक्य के अनुसार जिसके पास एक सद्गुणी पत्नी होती है, वह व्यक्ति दुनिया का सुखी व्यक्ति होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for happy and Satisfied  life in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आत्म संतुष्टि

चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति का पास आत्म संतुष्टि है वही पूरी तरह से दुखों से दूर और तनाव मुक्त रहता है। जो व्यक्ति अपने कार्यों और उपलब्धियों से संतुष्ट होता है, उसे किसी प्रकार के सुख की कामना नहीं रह जाती है। आत्म संतुष्टि ही सब सुखों से बढ़कर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed