फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन आदतों के कारण व्यक्ति हो जाता है कंगाल

Fri, 28 Aug 2020 06:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 28 Aug 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti  Due to these bad habits a person becomes poor
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में लोगों के हित के लिए कई अच्छी बातें बताई हैं। चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को सफल बनने की प्रेरणा देती हैं, और जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं। इतने पहले की समय की उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को चाणक्य की नीतियों के सार को सही प्रकार से समझना चाहिए। इन्हीं नीतियों के अनुसार आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों के बारें में बताया है जिनके कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है, चाणक्य इन आदतों से दूर रहने के कहते हैं।

chanakya niti  Due to these bad habits a person becomes poor
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।
सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने दांतो की साफ-सफाई नहीं करता है उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। ऐसे लोगों से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं जिसके कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। इसी तरह से जो लोग अपने आस-पास स्वच्छता नहीं रखते हैं, और गंदे वस्त्र पहनते हैं ऐसे लोगों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। ऐसे लोगों को समाज में  मान-सम्मान भी नहीं मिलता है।

 
 

chanakya niti  Due to these bad habits a person becomes poor
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

श्लोक के अनुसार जो लोग अपनी वाणी में संयम नहीं रखते हैं या कठोर वाणी बोलते हैं, उनके पास लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकती हैं। क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचाने वाले लोगों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं। ऐसे लोग गरीब हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti  Due to these bad habits a person becomes poor
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं वे दरिद्र हो जाते हैं क्योंकि आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करना व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहते हैं।

विज्ञापन
chanakya niti  Due to these bad habits a person becomes poor
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

श्लोक के अनुसार जो लोग सुबह से संध्या तक सोए रहते हैं, उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। सूर्योदय के बाद तक सोए रहने वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्रता का सामना करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed