फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन जगहों पर कभी भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए बसेरा

Wed, 18 Nov 2020 07:35 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 18 Nov 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti anmol vachan in hindi Never stay in these places
Chanakya Success Mantra

आचार्य चाणक्य बहुत ही विद्वान थे। उन्होंने तक्षशिला से शिक्षा प्राप्त की और वहीं पर शिक्षक का कार्य भी किया। चाणक्य ने अपनी कुशाग्र बुद्धि और कौशल के बल पर ही चंद्रगुप्त को सम्राट के रुप में स्थापित किया। आचार्य चाणक्य नें कई शास्त्रों की रचना की। जिनमें से अर्थशास्त्र की रचना के कारण चाणक्य कौटिल्य कहलाए। आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखा गए नीतिशास्त्र में बहुत सारी ऐसी बाते बताई गई हैं जो मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इन बातों का अनुसरण अपने जीवन में करने से मनुष्य एक सफल, सुखी और उन्नत जीवन जी सकता है। चाणक्य नें कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया है जहां पर मनुष्य के कभी नहीं बसना चाहिए। 

chanakya niti anmol vachan in hindi Never stay in these places
आचार्य चाणक्य
चाणक्य कहते हैं कि ऐसे स्थान पर कभी भी बसेरा नहीं करना चाहिए, जहां पर रोजगार के साधन उपलब्ध न हो, क्योंकि जीवन यापन करने के लिए रोजगार होना बहुत आवश्यक होता है।  
 
chanakya niti anmol vachan in hindi Never stay in these places
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए, जहां मूर्ख लोग रहते हो। ऐसे स्थान का तुरंत त्याग कर देना चाहिए, क्योंकि मूर्खों से साथ रहने से अच्छा होता है कि आप अकेले निवास करें। हमें हमेशा ऐसे स्थान पर निवास करना चाहिए जहां बुद्धिमान लोग रहते हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti anmol vachan in hindi Never stay in these places
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य के अनुसार ऐसे स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए, जहां पर लोग गलत कार्य करते हो, नशा और कई अन्य प्रकार के दुर्व्यसन करते हो, क्योंकि मनुष्य पर संगति का बहुत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जहां गलत संगति के लोग निवास करते हो उस स्थान का तुरंत त्याग कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
chanakya niti anmol vachan in hindi Never stay in these places
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य के अनुसार जहां पर लोगो में लज्जा न हो वहां पर कभी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि किसी का सम्मान करने के लिए मनुष्य में लज्जा का भाव होना अति आवश्यक होता है। जिन लोगों में निर्लजता होती है, वे किसी का सम्मान नहीं करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed