फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: कोई भी कार्य शुरू करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी सफलता

Thu, 28 Jan 2021 05:18 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 28 Jan 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Chanakya motivational quotes in hindi chanakya Niti to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य राजनीति और कूटनीति के कुशल व्यक्ति थे। उनके लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि कोई व्यक्ति चाणक्य की बताई गई बातों के सार को समझकर उसे अपने जीवन में उतार ले तो वह एक सफल, सुखी और संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। यदि आप भी अपने जीवन में एक मुकाम हासिल करना चाहते हैं तो चाणक्य की बताई गई बातों को अपने जीवन में जरूर मानना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी कार्य को आरंभ करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में अवश्य रखना चाहिए तभी वह कार्य सफल होता है। तो चलिए जानते हैं कि किसी भी कार्य की शुरूआत करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

Chanakya motivational quotes in hindi chanakya Niti to get success
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

नया कार्य को आरंभ करने की पहले बनाएं योजना 
चाणक्य कहते हैं कि कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले व्यक्ति को उस कार्य को क्रियानंवित करने के लिए योजना जरूर तैयार करनी चाहिए। यदि आप बिना योजना बनाएं ही कार्य आरंभ कर देते हैं तो उसमें बहुत सारी अड़चने आती हैं और कार्य समय से सफल होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। जब आप किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सही  योजना तैयार कर लेते हैं तो कार्य को समय से और बेहतर ढंग से कर पाते हैं जिससे आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है। 

Chanakya motivational quotes in hindi chanakya Niti to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

कठोर परिश्रम करने का ले प्रण
चाणक्य के अनुसार यदि आप कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो पहले ही कठोर परिश्रम का प्रण लें और कार्य को पूरे परिश्रम के साथ करें क्योंकि सफलता की पहली कुंजी ही परिश्रम है। परिश्रम से किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। किसी भी कार्य को करने के लिए किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इसलिए कार्य करते समय परिश्रम करने से पीछे न हटें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya motivational quotes in hindi chanakya Niti to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

कार्य पूर्ण होने से पूर्व न करें योजना का खुलासा 
चाणक्य के अनुसार अपने कार्य से संबंधित योजना का जिक्र किसी के सामने नहीं करना चाहिए। इससे आपके कार्य सफल होने की संभावना कम हो जाती है। यदि आप किसी के सामने अपने कार्य से संबंधित बातों का जिक्र करते हैं तो आपके प्रतिद्वंदी या ईर्ष्यालु लोग आपके कार्य में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए जब तक आप अपना कार्य पूरा न कर लें तब तक किसी अन्य व्यक्ति के सामने कार्य के बारे में किसी बात का जिक्र नहीं करना चाहिए। 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed