फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: व्यक्ति को जीवन में सफल बनाती हैं नीति शास्त्र की ये बातें

Tue, 05 Jan 2021 07:02 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 05 Jan 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
chanakaya niti motivational quotes for money and success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य को कई विषयों की गहरी समझ होने के साथ व्यवहारिक जीवन का भी बहुत अनुभव था। उन्होंने कई शास्त्रों की रचना की। उनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र के अनमोल वचन आज भी लोगों के बीच बहुत लोक प्रिय हैं। अपने अनुभव और ज्ञान को आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में पिरोया है। चाणक्य नीति व्यक्ति को अपने जीवन में सफल और श्रेष्ठ बनाने के लिए भी प्रेरित करती है। आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र का भी बहुत ज्ञान था। अर्थशास्त्र की रचना करने के कारण ही वे कौटिल्य कहलाए। आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई है, जिनका ध्यान रखने से आप अपने जीवन में धन समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है।

chanakaya niti motivational quotes for money and success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य के जीवन में सबसे कीमती चीज समय है। समय कभी भी लौटकर वापस नहीं आता है। इसलिए समय रहते व्यक्ति को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। नीतिशास्त्र के अनुसार प्रतिभावान व्यक्ति अपनी प्रतिभा के बल पर धनवान अवश्य बनता है। 

 

chanakaya niti motivational quotes for money and success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन का करें सही से उपायोग

चाणक्य नीति कहती है कि धन को कमाना जितना मुश्किल होता है उतना ही कठिन होता है उसे सही प्रकार से खर्च करना। धन का प्रयोग हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए। धन का दुरपयोग करने से धन का नाश होता है। जो लोग आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलने से ही धन का संचय होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chanakaya niti motivational quotes for money and success
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

सही कार्य में करें धन का निवेश
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग धन को केवल संचय करके रखते हैं और उसे किसी कार्य में नहीं लगाते हैं, वे कभी धनवान नहीं बन सकते। धन की वृद्धि के लिए धन को सही कार्य में निवेश करना आवश्यक होता है। सही कार्य में निवेश करने से धन की बढ़ोत्तरी होती है।

विज्ञापन
chanakaya niti motivational quotes for money and success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन के प्रति न करें लालच, परिश्रम से कमाएं धन
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को दूसरों के धन को देखकर लालच नहीं करना चाहिए। लालच से दुर्भावना आती है, जिसके कारण जो लोग धन प्राप्ति के लिए गलत कार्य करते हैं, उनका धन ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। गलत कार्यों के कमाए गया धन बहुत ही जल्दी नष्ट हो जाता है। परिश्रम और ईमानदारी से कमाया गया धन ही स्थाई रूप से आपके पास रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed