फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Durga ashtami 2021: दुर्गा अष्टमी पर पूजा के तीन मुहूर्त, जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Mon, 19 Apr 2021 02:10 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 19 Apr 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Durga ashtami date puja timing shubh muhurat samaye importance and pooja vidhi
maha ashtami

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का बहुत महत्व होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 20 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन मां महागौरी की पूजा करने का प्रावधान है। अष्टमी और नवमी तिथि पर लोग अपने घरों और मंदिरों में हवन एवं कन्या पूजन करते हैं। नवरात्रि में अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी भी कहा जाता है। अष्टमी तिथि पर मां आदिशक्ति जगदंबा की पूजा आराधना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं तो चलिए जानते हैं दुर्गा अष्टमी शुभ मुहूर्त महत्त्व और पूजन विधि

Chaitra Navratri 2021 Durga ashtami date puja timing shubh muhurat samaye importance and pooja vidhi
नवरात्रि 2021 अष्टमी तिथि शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि पूजा शुभ मुहूर्त-

हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2021 रात्रि 12 बजकर 01 मिनट के बाद से अष्टमी तिथि शुरू हो जायेगी। जो कि 20 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी और 21 अप्रैल रात्रि 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। 

 

सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 05 मिनट तक

दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से से 03 बजकर 50 मिनट तक


रात 8 बजकर 35 मिनट से रात 10 बजकर 50 मिनट तक

Chaitra Navratri 2021 Durga ashtami date puja timing shubh muhurat samaye importance and pooja vidhi
नवरात्रि 2021 अष्टमी तिथि का महत्व
अष्टमी का महत्व

अष्टमी तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा से सुख, समृद्धि, यश, कीर्ति, विजय, आरोग्यता प्राप्त होती है। अष्टमी तिथि पर आदिशक्ति मां दुर्गा पूजा करने से सभी कष्ट मिट जाते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती। यह तिथि परम कल्याणकारी और दुखों का नाश करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Durga ashtami date puja timing shubh muhurat samaye importance and pooja vidhi
नवरात्रि 2021 ज्योतिष में अष्टमी का महत्व

ज्योतिष के अनुसार अष्टमी तिथि का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी तिथि को बलवती और व्याधि नाशक तिथि कहा गया है। यदि किसी पक्ष में अष्टमी तिथि मंगलवार के दिन पड़ती है। तो उस दिन यह सिद्धिद्दा योग बनाती है। ज्योतिष में सिद्धिदा योग को शुभ योग कहा गया है। इस बार चैत्र शुक्ल नवरात्रि की अष्टमी तिथि मंगलवार को पड़ रही है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2021 Durga ashtami date puja timing shubh muhurat samaye importance and pooja vidhi
नवरात्रि 2021 अष्टमी तिथि पर शस्त्र पूजा का विधान है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अष्टमी तिथि पर देवी के शस्त्रों की पूजा

पौराणिक कथाओं के अनुसार अष्टमी तिथि को ही माता ने चंड मुंड का संहार किया था, इसलिए अष्टमी को शस्त्र पूजन का भी विधान है। यह तिथि विजय दिलाने वाली मानी गई है। यदि अष्टमी तिथि पर मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा की जाए तो यह विजय प्राप्ति करने के लिए बहुत उत्तम मानी गई है। इस दिन किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed