फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: मां स्कंदमाता की आराधना करने से मिलता है संतान सुख, इस तरह से करें पूजा

Sun, 29 Mar 2020 06:44 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 29 Mar 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2020 day 5 mata skandamata mantra arti vrat katha puja vidhi in hindi and benefits
चैत्र नवरात्र: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा
नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा की पांचवीं शक्ति स्कंदमाता की आराधना होती है। भगवान स्कंद की माता होने होने के कारण मां दुर्गा की इस पांचवीं शक्ति को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान स्कंद बालरूप में माता की गोद में विराजमान हैं। वहीं माता ने अपनी चार भुजाओं में से दाहिनी उपरी भुजा ने भगवान स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। माना जाता है इनके आशीर्वाद  से संतान का सुख मिलने के साथ ही दुखों से मुक्ति भी मिलती है।

chaitra navratri 2020 day 5 mata skandamata mantra arti vrat katha puja vidhi in hindi and benefits
चैत्र नवरात्र: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा

शास्त्रों में पुष्कल महत्व

  • नवरात्र पूजन के पांचवे दिन का शास्त्रों में पुष्कल महत्व बताया गया है। इस दिन साधक की समस्त बाहरी क्रियाओं एवं चित्तवृतियों का लोप हो जाता है एवं वह विशुद्ध चैतन्य स्वरुप की ओर अग्रसर होता है। उसका मन समस्त लौकिक, सांसारिक, मायिक बंधनों से विमुक्त होकर पद्मासनामां स्कंद माता के स्वरुप में पूर्ण्तः तल्लीन होता है।

chaitra navratri 2020 day 5 mata skandamata mantra arti vrat katha puja vidhi in hindi and benefits
चैत्र नवरात्र: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा

ऐसे करें पूजा 

  • नवरात्र का यह दिन काफी मायनें रखता हैं। मां की विधिवत पूजा करने के लिए कुश या कंबल के पवित्र आसान पर बैठे।लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर कुमकुम से ऊं लिखकर स्कंदमाता की प्रतिमा को स्थापित करें और गंगा जल व गौमूत्र से शुद्ध करें। कामना की पूर्ति के लिए चौकी पर मनोकामना गुटिका को रखें और हाथ में पीले फूल लेकर माता का ध्यान करें। इसके बाद हाथ के फूल को वहीं चौकी पर छोड़ दें। मनोकामना सहिम विधिवत तरीके से पूजा करें। भोग के रूप में पीले रंग के फल, मिठाई अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2020 day 5 mata skandamata mantra arti vrat katha puja vidhi in hindi and benefits
चैत्र नवरात्र: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा

  • मां स्कंदमाता का मंत्र
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
या देवी सर्वभूतेषुमां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

विज्ञापन
chaitra navratri 2020 day 5 mata skandamata mantra arti vrat katha puja vidhi in hindi and benefits
चैत्र नवरात्र: पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा

पूजा फल

  • स्कंदमाता की साधना से साधकों को आरोग्य,बुद्धिमता तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।
  • इनकी उपासना से भक की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं,उसे परम शांति एवं सुख का अनुभव होने लगता है।
  • स्कंदमाता की उपासना से बालरूप कार्तिकेय की स्वयं ही उपासना हो जाती है,यह विशेषता केवल इन्हीं को प्राप्त है अतः साधक को इनकी उपासना पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।
  • सूर्यमण्डल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक आलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है। संतान सुख एवं रोगमुक्ति के लिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed