फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar Ke Upay: करियर और व्यापार में सफलता पाने के लिए बुधवार को करें ये उपाय

Wed, 12 Feb 2025 05:55 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:55 AM IST
सार

हिंदू मान्यताओं के अनुसार बुधवार गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन प्रभु की आराधना करने से साधक के बल में वृद्धि और बुद्धि का विकास होता है। 

विज्ञापन
Budhwar ke Upay here are some Wednesday remedies for money and good life
Budhwar Ke Upay: हिंदू मान्यताओं के अनुसार बुधवार गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन प्रभु की आराधना करने से साधक के बल में वृद्धि और बुद्धि का विकास होता है। - फोटो : अमर उजाला

Budhwar Ke Upay: हिंदू मान्यताओं के अनुसार बुधवार गौरी पुत्र श्री गणेश की पूजा को समर्पित है। इस दिन प्रभु की आराधना करने से साधक के बल में वृद्धि और बुद्धि का विकास होता है। शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा प्राप्त है, उनके आशीर्वाद से यदि किसी कार्य की शुरुआत की जाए तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बनी रहती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में बुधवार की पूजा का संबंध बुध ग्रह से जोड़ा गया है। यदि सच्चे भाव से इस दिन गजानन की उपासना की जाए, तो जातक को करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं, साथ ही कुंडली में बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं। इस दौरान कुछ उपाय करने से लंबे समय से रुके हुए काम व वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी समाप्त होती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

Budhwar ke Upay here are some Wednesday remedies for money and good life
बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का सेवन करें, इतना ही नहीं इस दिन इसी दाल का दान भी करें। - फोटो : freepik

बुधवार को करें ये उपाय

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का सेवन करें, इतना ही नहीं इस दिन इसी दाल का दान भी करें। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।
Budhwar ke Upay here are some Wednesday remedies for money and good life
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में बुध कमजोर होने पर जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - फोटो : freepik
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में बुध कमजोर होने पर जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और मां दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करें। ऐसा करने पर करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में दूर्वा घास की 11 गांठ गणपति बप्पा जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने पर धन से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwar ke Upay here are some Wednesday remedies for money and good life
ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है - फोटो : freepik
  • ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस दौरान पूजा भी इसी रंग के वस्त्र में करें। ऐसा करने पर आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं और धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं।
विज्ञापन
Budhwar ke Upay here are some Wednesday remedies for money and good life
बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। - फोटो : freepik
  • बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इससे तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं। ऐसे में आइए इस पाठ के बारे में जानते हैं....

गणेश स्तोत्र

प्रणम्य शिरसा देवं गौरी विनायकम् ।
भक्तावासं स्मेर नित्यमाय्ः कामार्थसिद्धये ॥॥
प्रथमं वक्रतुडं च एकदंत द्वितीयकम् ।
तृतियं कृष्णपिंगात्क्षं गजववत्रं चतुर्थकम् ॥॥

लंबोदरं पंचम च पष्ठं विकटमेव च ।
सप्तमं विघ्नराजेंद्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम् ॥॥
नवमं भाल चंद्रं च दशमं तु विनायकम् ।
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजानन् ॥॥

द्वादशैतानि नामानि त्रिसंघ्यंयः पठेन्नरः ।
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो ॥॥
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम् ।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्मो क्षार्थी लभते गतिम् ॥॥

जपेद्णपतिस्तोत्रं षडिभर्मासैः फलं लभते ।
संवत्सरेण सिद्धिंच लभते नात्र संशयः ॥॥
अष्टभ्यो ब्राह्मणे भ्यश्र्च लिखित्वा फलं लभते ।
तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः ॥॥

॥ इति श्री नारद पुराणे संकष्टनाशनं नाम श्री गणपति स्तोत्रं संपूर्णम् ॥



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed