फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र, हर मनोकामना होगी पूरी

Wed, 04 Jan 2023 10:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 Jan 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 chant these shiv mantra in sanskrit with hindi meaning
आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

Budh Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत आज यानी 04 जनवरी 2023, दिन बुधवार को है। ये बुध प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान करने वाले शिव शंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना बहुत जल्द पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ के व्यक्तित्व के कई रंग हैं। उन्हें कल्याण का देवता माना जाता है। शिव जी को उनकी दया और करुणा के लिए जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी मात्र बेलपत्र और जल चढ़ाने से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। ऐसे में यदि आप शिव जी की अधिक कृपा पाने चाहते हैं, तो आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करें। ये रहे भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र... 


 
Budh Pradosh Vrat 2023 chant these shiv mantra in sanskrit with hindi meaning
आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि 
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! 

ये शिव गायत्री मंत्र है, जिसे सर्वशक्तिशाली माना जाता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन इस मंत्र से जातक को जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।  

 
Budh Pradosh Vrat 2023 chant these shiv mantra in sanskrit with hindi meaning
आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

ॐ नमः शिवाय 
इस मंत्र का जाप सिर्फ प्रदोष व्रत ही नहीं बल्कि प्रतिदिन 108 बार किया जाए, तो व्यक्ति के शरीर और दिमाग शांत रहता है और महादेव भी उसपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 chant these shiv mantra in sanskrit with hindi meaning
आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

ये महामृत्युंजय मंत्र है। इस मंत्र को बेहद चमत्कारी माना जाता है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।  


 
विज्ञापन
Budh Pradosh Vrat 2023 chant these shiv mantra in sanskrit with hindi meaning
आज बुध प्रदोष पर पाना चाहते हैं भोलेनाथ की कृपा तो जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः 
इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। मान्यता है कि ये मंत्र भक्तों की सभी मनोकामनाएं शिव जी तक पहुंचाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed