{"_id":"5e70a7ed8ebc3ea7b770ad1d","slug":"budh-mercury-grah-significance-importance-shubh-ashubh-prabhav-and-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन के ग्रह बुध के शुभ- अशुभ प्रभाव, जानिए बुध को अनुकूल बनाने के उपाय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन के ग्रह बुध के शुभ- अशुभ प्रभाव, जानिए बुध को अनुकूल बनाने के उपाय
Tue, 17 Mar 2020 05:04 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध बुद्धि, व्यापार, त्वचा एवं धन का ग्रह है। बुध राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। देखा जाए तो बुध का सीधा सम्बन्ध बुद्धि से है। मसलन, किसी भी काम को करने वाला कोई व्यक्ति किस बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से अंजाम देता है, उसकी यह क्षमता बुध ग्रह से देखी जा सकती है। इसके अलावा बुध ग्रह व्यापार, बैंकिंग, लेखनी, मोबाइल नेटवर्किंग आदि से संबंधित है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुधदेव की कृपा और शुभता अत्यंत जरूरी है।
बुध ग्रह के शुभ प्रभाव
- जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में होता है, वे काफी समझदार, तर्क-वितर्क में कुशल और अपनी बातों को बेहहतर तरीके से रखने वाले होते हैं। बुध को व्यापार और स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है। बुध बुद्धि के साथ ही साथ तेज दिमाग़ का भी सूचक है। बुध की शुभता से संपन्न जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होते हैं।
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव
- जिन लोगों की कुंडली में बुध अनुकूल नहीं होते हैं, उन्हें अक्सर तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे जातकों में स्वास्थ्य संबंधी और वाणी संबंधी दोष पाया गया है। बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से प्रभावित व्यक्ति की सूंघने की शक्ति भी कमजोर हो जाती है।
अगली स्लाइड्स में जानिए बुध को अनुकूल बनाने के उपाय......
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंग की दाल का दान
- बुधवार को मूंग की दाल दान करने से कष्टों का निवारण होता है। किसी गरीब अथवा जरूरतमंद को मूंग दान करें और फिर देखें कि कैसे आपके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
गाय को हरा चारा खिलाएं
- गाय को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाने से सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।