आज वैशाख माह की अमावस्या तिथि है। मंगलवार को पड़ने वाली अमावस्या को भौम अमावस्या कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भौम अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए शास्त्रों में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
2 of 7
भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सबसे सरल उपाय है राम नाम का जाप।
- फोटो : SELF
भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सबसे सरल उपाय है राम नाम का जाप। आज के दिन भगवान राम का नाम का जप जरूर करें।
3 of 7
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
जो मंगलवार के दिन नियमित रूप से हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करता है हनुमान जी उनसे जल्द प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं।
4 of 7
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से उन्हें बूंटी के लड्डू अर्पित करें।
- फोटो : सोशल मीडिया
आज भौमवती अमावस्या के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से उन्हें बूंटी के लड्डू अर्पित करें और फिर इसे प्रसाद के रूप में सभी को बांट दें। मान्यता है कि मंगलवार और शनिवार के दिन बूंदी के लड्डू चढ़ाने से हनुमानजी जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
5 of 7
हनुमानजी को सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमानजी को सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में जो भक्त उन्हें सिंदूर अर्पित करता है उस पर हनुमान जी विशेष कृपा बरसती है। अगर आपके ऊपर किसी तरह बाधा हावी है तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जा कर बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करना चाहिए।