{"_id":"640e9d38163f37efaa0c8e38","slug":"bhagwan-shiv-ki-puja-vidhi-how-to-please-lord-shiva-by-worship-in-hindi-2023-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somvar Puja Vidhi: शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Somvar Puja Vidhi: शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
How To Please Lord Shiva: सृष्टि की रक्षा के लिए विष पान करने वाले भगवान शिव शंकर अपने भक्तों की हर मनोकामना शीघ्र पूरी करते हैं। भगवान भोलेनाथ के व्यक्तित्व के कई रंग हैं, इसलिए उन्हें 'देवों के देव महादेव' भी कहा जाता है। भगवान शिव शंकर की पूजा आराधना के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भोले बाबा की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। सभी देवी-देवताओं के मुकाबले शिव जी की साधना बेहद सरल है। शिव को कल्याण का देवता माना गया है। शास्त्रों में शिव जी की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से भक्तों की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं भगवान शिव शंभू की पूजा किस विधि से करने पर शीघ्र फल की प्राप्ति होती है...
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। ऐसे में सोमवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
3 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
धन में वृद्धि और लंबी आयु के लिए सोमवार को शिवलिंग का गाय के घी से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे।
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
मान्यता है कि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से भक्तों का सौभाग्य जागता है। भगवान शिव की इस पूजा से समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए सोमवार को उनका चंदन से अभिषेक करें।
विज्ञापन
5 of 6
शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को इस विधि से करें पूजा
- फोटो : iStock
यदि आप शिव जी की विशेष कृपा पाना करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, गंगा जल और बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें। इससे भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद जातक को शीघ्र ही प्राप्त होता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।