Chaitra Month 2023 Vrat Tyohar List: 08 मार्च यानी होली के दिन से चैत्र माह की शुरुआत हो चुकी है। ये माह 6 अप्रैल 2023 को समाप्त होगा। चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से भारतीय नववर्ष का आरंभ होता है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। चैत्र माह में कई धार्मिक पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही इस माह को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। एक मान्यता के अनुसार, ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही शुरू की थी। इसके अलावा सतयुग की शुरुआत भी चैत्र मास से ही मानी जाती है। यही वजह है कि हिंदू धर्म इस महीने का काफी ज्यादा महत्व है। इस माह में नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे कई बड़े त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं इस महीने के व्रत एवं त्योहार के बारे में...
{"_id":"64095eeede7ea6d5dd099f2e","slug":"chaitra-month-2023-vrat-tyohar-list-rang-panchami-navratri-ram-navami-hanuman-jayanti-dates-in-hindi-2023-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Maas 2023: शुरू हो गया है चैत्र का महीना, जानें इस माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chaitra Maas 2023: शुरू हो गया है चैत्र का महीना, जानें इस माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट
Sun, 12 Mar 2023 08:26 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- फोटो : iStock
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- 8 मार्च 2023 (बुधवार) - होली, धुलेंडी
- 9 मार्च 2023 (गुरुवार)- भाई दूज। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में दो बार भाई दूज मनाई जाती है। एक कार्तिक में दूसरी चैत्र महीने में। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है।
- 11 मार्च 2023 (शनिवार)- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
- 12 मार्च 2023 (रविवार)- रंग पंचमी
- रंग पंचमी - इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सभी देवी-देवता होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- फोटो : iStock
- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)- शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
- 15 मार्च 2023 (बुधवार)- मीन संक्रांति, खरमास शुरू, बसोड़ा अष्टमी
- बसोड़ा अष्टमी और सप्तमी के दिन शीतला माता की पूजा की जाती है। इसे शीतला सप्तमी भी कहा जाता है।
- 18 मार्च 2023 (शनिवार)- पापमोचिनी एकादशी
- 19 मार्च 2023 (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
Chaitra Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना विधि और मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- फोटो : istock
- 20 मार्च 2023 (सोमवार)- मासिक शिवरात्रि
- 21 मार्च 2023 (मंगलवार)- चैत्र अमावस्या
- 22 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
- 23 मार्च 2023 (गुरुवार)- रमजान शुरू, चेटी चंड
- 24 मार्च 2023 (शुक्रवार)- गणगौर, मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
- 25 मार्च 2023 (शनिवार)- विनायक चतुर्थी, लक्ष्मी पंचमी
- 27 मार्च 2023 (सोमवार) - यमुना छठ
- 29 मार्च 2023 (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि अष्टमी
विज्ञापन
चैत्र मास 2023 व्रत त्योहार
- फोटो : iStock
- 30 मार्च 2023 (गुरुवार)- राम नवमी
- 31 मार्च 2023 (शुक्रवार)- चैत्र नवरात्रि समाप्त
- 1 अप्रैल 2023 (शनिवार) - कामदा एकादशी
- 2 अप्रैल 2023 (रविवार) - वामन द्वादशी
- 3 अप्रैल 2023 (सोमवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 5 अप्रैल 2023 (बुधवार) - चैत्र पूर्णिमा
- 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) - हनुमान जयंती