फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Betel Leaves Remedies: काम में आ रही रुकावटों को दूर करता है पान का पत्ता, जानें क्या है सही उपाय

Sat, 05 Apr 2025 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

हमारे ही घर में मौजूद यह हरा-भरा पत्ता जीवन की तमाम रुकावटों को सुलझाने की ताकत रखता है। इसे सही विधि से उपयोग किया जाए, तो यह आपकी किस्मत के बंद दरवाजों को खोल सकता है और कष्टों को कम कर सकता है।

विज्ञापन
Betel leaf aka Paan ke patte removes obstacles in work know what is the right solution
पान का पत्ता है काफी असरदार - फोटो : freepik.com

पान का पत्ता न केवल खाने के लिए बल्कि पूजा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, पान के पत्ते का वास्तु शास्त्र में काफी महत्व है। एक साधारण सा पान का पत्ता आपकी किस्मत भी बदल सकता है। बता दें कि यह बात  न कोई तिलिस्म है, न ही कोई कोरी कल्पना। भारतीय परंपराओं और धार्मिक विश्वासों में पान का पत्ता केवल स्वाद का हिस्सा नहीं, बल्कि सौभाग्य और समाधान का भी खजाना है। व्यक्ति मेहनत तो करता है, लेकिन सफलता के लिए उसे दर-दर भटकना पड़ता है। लेकिन हमारे ही घर में मौजूद यह हरा-भरा पत्ता जीवन की तमाम रुकावटों को सुलझाने की ताकत रखता है। इसे सही विधि से उपयोग किया जाए, तो यह आपकी किस्मत के बंद दरवाजों को खोल सकता है और कष्टों को कम कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे पान का पत्ता अटके हुए कार्यों को दूर करता है।।

Betel leaf aka Paan ke patte removes obstacles in work know what is the right solution
पान का पत्ता है काफी असरदार - फोटो : freepik.com

पान का पत्ता ग्रहों को करता है शांत
पान का पत्ता पूजा में भगवान को चढ़ाया जाता है। यह शुभता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। इसे ग्रहों की शांति, विशेष रूप से राहु और केतु के प्रभाव को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और वातावरण को शुद्ध करता है। आप गुरुवार को भगवान विष्णु को ताजा पान का पत्ता चढ़ाएं करें। इससे जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी।

Betel leaf aka Paan ke patte removes obstacles in work know what is the right solution
पान का पत्ता है काफी असरदार - फोटो : freepik.com

तिजोरी की करें पूजा
पान के पत्ते पर हल्दी और अक्षत रखकर तिजोरी या पूजा स्थान पर रखें। यह उपाय धन और समृद्धि को आकर्षित करने में सहायक होता है। साथ ही पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रखकर जलाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Betel leaf aka Paan ke patte removes obstacles in work know what is the right solution
पान का पत्ता है काफी असरदार - फोटो : freepik.com

करियर में भी होगी बरकत
कई दिनों से आपका धंधा मंदा चल रहा है और तमाम जद्दोजहद के बाद भी काम तो शनिवार के दिन 5 पान के साबुत पत्ते लेकर एक ही धागे में बांध दें। इस धागे को अपनी दुकान में पूर्व दिशा में बांध दें। हर शनिवार को यह पत्ते और धागा बदल दें। पुराने पत्तों को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
Betel leaf aka Paan ke patte removes obstacles in work know what is the right solution
पान का पत्ता है काफी असरदार - फोटो : freepik.com

वैवाहिक जीवन के लिए होता है शुभ
पान का पत्ता वैवाहिक जीवन के लिए काफी शुभ होता है। अगर लंबे समय से आपके जीवन में तनाव चल रहा है तो शुक्रवार के दिन पान के एक पत्ते में 7 गुलाब की ताजा पंखुड़ियां रखें और इसे माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें। अगर आप मंदिर नहीं जा सकती हैं तो घर में ही लक्ष्मी जी की तस्वीर के पास इसे रखें, लेकिन ऐसे रखें कि किसी भी बाहरी व्यक्ति की बिल्कुल भी नजर न पड़े।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed