Ram Mandir Flag Ceremony Shubh Muhurat: अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के शिखर पर जल्द ही ध्वजारोहण का समारोह होने जा रहा है, जो मंदिर निर्माण की पूर्णता और करोड़ों भक्तों की आस्था की प्रतीक माने जा रहे इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के शुभ दिन संपन्न होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से उपस्थित रहकर इस पावन अवसर का साक्षी बनेंगे।
Ayodhya Ram Mandir Flag Hosting: राम मंदिर के शिखर पर होगा केसरिया ध्वज का ध्वजारोहण, विशेष प्रतीक होंगे अंकित
यदि आप इस भव्य समारोह का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आप किस प्रकार राम लला की विशेष पूजा करके इस पवित्र अवसर में अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त कर सकते हैं।
Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानें क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध
2 of 4
राम मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त
राम मंदिर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में आयोजित किया जाएगा, जो 25 नवंबर 2025 को दोपहर 11:52 बजे से 12:35 बजे तक होगा। यह 43 मिनट का समय अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दौरान किए जाने वाले कार्य सफल और फलदायी माने जाते हैं।
3 of 4
अभिजीत मुहूर्त क्यों है खास?
- फोटो : instagram
अभिजीत मुहूर्त क्यों है खास?
अभिजीत मुहूर्त को सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वोत्तम माना जाता है। यह दिन के आठवें मुहूर्त का मध्य समय होता है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में आरंभ किया गया कोई भी कार्य निश्चित रूप से सफल होता है और व्यक्ति को विजय प्राप्त होती है। राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा भी इसी मुहूर्त में संपन्न हुए थे। इस समय ध्वजारोहण का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि भगवान की कृपा सभी पर बनी रहे और रामराज्य के आदर्शों की स्थापना हो।
4 of 4
घर पर राम लला की पूजा कैसे करें?
- फोटो : X-ShriRamTeerth
घर पर राम लला की पूजा कैसे करें?
- सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
- घर के मंदिर में राम लला की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
- हाथ में जल लेकर भगवान से सुख-शांति और ऐतिहासिक ध्वजारोहण की खुशी के लिए संकल्प लें।
- भगवान को चंदन, रोली, पीले या लाल फूल, तुलसी दल और मिठाई अर्पित करें।
- ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र कम से कम 108 बार जाप करें।
- शाम के समय घर के बाहर और मंदिर में घी के दीपक जलाएं।
- ये दीपक इस बात का प्रतीक होंगे कि आपने अयोध्या में फहराए जा रहे धर्म ध्वज की खुशी अपने घर में मनाई।
- अगर संभव हो तो अपने घर के मंदिर के ऊपर एक केसरिया ध्वज फहराएं और उसकी पूजा भी करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।