फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology Tips: बेहद गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव की होती हैं इन राशियों की लड़कियां, अपनी शर्तों पर करती हैं काम

Wed, 16 Apr 2025 02:32 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Apr 2025 02:32 PM IST
सार

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों की लड़कियों को उनके जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं और किसी भी परिस्थिति में अपने फैसले पर अडिग रहती हैं।

विज्ञापन
Astrology Tips: Girls of these zodiac signs are very angry and stubborn by nature Know other Details
इन राशि की लड़कियां होती हैं गुस्सैल - फोटो : freepik.com

लड़कियों का नाम सुनते ही मन में कोमलता और सरलता जैसे शब्द आने लगते हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ लड़कियों के स्वभाव में भी काफी बदलाव आया है। अब चुपचाप रहने वाली लड़की अपने लिए लड़ना और जवाब देना भी जानती है। माता-पिता अपनी बेटी को लेकर एक ही शिकायत करते हैं कि वह बहुत जिद्दी स्वभाव की होती है और उसे गुस्सा बहुत आता है।  ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों की लड़कियों को उनके जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं और किसी भी परिस्थिति में अपने फैसले पर अडिग रहती हैं। जब ये किसी बात को लेकर ठान लेती हैं, तो फिर चाहे जो हो जाए, अपनी बात मनवाकर ही दम लेती हैं।

Astrology Tips: Girls of these zodiac signs are very angry and stubborn by nature Know other Details
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि की लड़कियां तेज-तर्रार और आत्मनिर्भर स्वभाव की होती हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा आ सकता है और जब इनका मन किसी चीज पर अटक जाए, तो फिर वह इनके लिए जरूरी हो जाती है। इनका नेतृत्व करने का स्वभाव इन्हें भीड़ से अलग बनाता है और ये अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करती हैं।
Astrology Tips: Girls of these zodiac signs are very angry and stubborn by nature Know other Details
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि की लड़कियां आमतौर पर शांत दिखाई देती हैं, लेकिन अंदर से बेहद जिद्दी होती हैं। इनके विचार साफ होते हैं और अगर ये किसी चीज को पाने की ठान लें, तो तब तक पीछे नहीं हटतीं जब तक वो मिल न जाए। ये अपनी पसंद और नापसंद को लेकर बहुत स्पष्ट होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Tips: Girls of these zodiac signs are very angry and stubborn by nature Know other Details
daily rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह
सिंह राशि की लड़कियां स्वभाव से शाही होती हैं। इन्हें अपनी बात मनवाना पसंद होता है और अगर कोई इनके फैसले पर सवाल उठाए, तो ये गुस्से में आ जाती हैं। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय इनकी पहचान होते हैं और ये चाहती हैं कि हर चीज इनके अनुसार चले।

विज्ञापन
Astrology Tips: Girls of these zodiac signs are very angry and stubborn by nature Know other Details
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक
वृश्चिक राशि की लड़कियां बहुत भावुक होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बेहद मजबूत होती हैं। जब ये किसी बात को लेकर गंभीर हो जाती हैं, तो फिर किसी भी हालत में पीछे नहीं हटतीं। इनका गुस्सा गहरा होता है, और ये आमतौर पर उसे तब तक छिपाकर रखती हैं जब तक सामने वाले को सही तरीके से जवाब न दे सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed