फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: इन चार राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं समस्याएं

Wed, 16 Apr 2025 12:30 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye: आमतौर पर कुछ लोग हाथ-पैरों में काला धागा पहनते हैं। इसका कारण नजर के प्रभाव से बचना व नकारात्मक शक्तियों से दूर रहना होता है। 

विज्ञापन
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye know kala dhaga niyam in hindi
ज्योतिष शास्त्र में काले धागे का संबंध शनि और राहु ग्रह से जोड़ा जाता है। - फोटो : freepik
loader

Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye: आमतौर पर कुछ लोग हाथ-पैरों में काला धागा पहनते हैं। इसका कारण नजर के प्रभाव से बचना व नकारात्मक शक्तियों से दूर रहना होता है। मान्यता है कि यदि पैर में काला धागा बांधा जाएं, तो जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं मन से सभी तरह के डर भय भी समाप्त होते हैं। लेकिन काला धागा सभी के लिए लाभकारी हो, यह जरूरी तो नहीं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में काले धागे का संबंध शनि और राहु ग्रह से जोड़ा जाता है। इसलिए कुछ राशि के लोगों को इसे पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा समस्याएं हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं....

Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye know kala dhaga niyam in hindi
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और काले धागे का संबंध शनि से होता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और काले धागे का संबंध शनि से होता है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता का भाव बताया गया है। ऐसे में मेष राशि के लोगों को काला धागा बहुत सोच-विचार के साथ पहनना चाहिए। यह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है।
Puja Rules: पूजा करने के बाद गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, मिल सकते हैं विपरीत परिणाम

Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye know kala dhaga niyam in hindi
ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और वह मन के कारक है। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और वह मन के कारक है। उनके प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। लेकिन ज्योतिष में चंद्रमा और शनि, राहु के बीच में शत्रुता का भाव बताया गया है। ऐसे में इस राशि के लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको मानसिक परेशानियां व तनाव झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye know kala dhaga niyam in hindi
सिंह राशि वालों को भूल से भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भूल से भी काला धागा नहीं पहनना चाहिए। दरअसल, इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और उन्हें सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान की प्राप्ति होती है। परंतु शनि और सूर्य में शत्रुता का भाव है। इसलिए काला धागा पहनने से इस राशि वालों को समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Kala Dhaga Kin Rashiyon Ko Nahi Pahnna Chahiye know kala dhaga niyam in hindi
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और शक्ति का कारक माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और शक्ति का कारक माना गया है। उन्हें सभी ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। शनि और मंगल के बीच शत्रुता होने के कारण इन राशि वालों पर काले धागे का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन जातकों को धन, नौकरी व जीवन में कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इन लोगों को काला धागा नहीं पहनना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed