फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि वालों के लिए कारगर उपाय, तमाम परेशानियां होंगी दूर

Mon, 16 Mar 2020 04:44 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाल Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 16 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Astrological remedy for Aquarius to getting success
rashi

कुंभ राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी प्रगतिशीलता है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी विचार एवं व्यवहार में दोहरापन है। इस राशि के जातक अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। ये परिश्रम करके अपना जीवनयापन करते हैं। कभी-कभी स्वभाव में उग्रता भी पाई जाती है। किंतु आंतरिक रूप से शांत एवं नम्र होते हैं। दूसरों की सहायता करते हैं। जवाबदारी हो या संघर्ष जीवन में ये इन बातों से घबराते नहीं है। प्रयत्नशील बने रहते हैं। जीवन में कुछ न कुछ कष्ट बना रहता है। इन कष्टों से उबरने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि वालों के लिए आसान उपाय बताए गए हैं। इस खबर में उन उपाय की चर्चा करेंगे। 

Astrological remedy for Aquarius to getting success
मनी - फोटो : pixabay

यह उपाय आर्थिक परेशानियों को करेगा दूर
आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए कुंभ राशि के जातक किसी मंदिर परिसर में केले का पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें। ध्यान रहे, इस वृक्ष का फल नहीं खाएं। इस उपाय से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही धन मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी। 

Astrological remedy for Aquarius to getting success
प्रतीकात्मक तस्वीर

मान-सम्मान प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान चाहता है। जरूरत पड़ने पर व्यक्ति अपने मान-सम्मान के लिए लड़ता भी है। मान-सम्मान की वृद्धि के लिए कुंभ राशि के जातकों को प्रतिदिन भोजन से पूर्व गौग्रास निकालना चाहिए। प्रातःकाल भोजन बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालने से व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrological remedy for Aquarius to getting success
प्रतीकात्मक तस्वीर

घरेलू क्लेश को दूर करने के लिए करें यह उपाय
घर में यदि पारिवारिक कलह है। परिजनों के बीच प्रोपर्टी या किसी अन्य कारण से विवाद चल रहा है तो उसे दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में एक आसान उपाय बताया गया है। इसके तहत गुरुवार के दिन पीले चंदन का तिलक लगाएं। किसी भी मंदिर के सामने गुजरते समय शीश झुकाकर परिणाम करें। ऐसा करने आपके परिवार के क्लेश दूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
Astrological remedy for Aquarius to getting success
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस उपाय से प्रेम जीवन की परेशानियां होंगी दूर
अगर प्रेम प्रसंग में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसे दूर करने के लिए आपको एक महत्वपूर्ण उपाय को करने की आवश्यकता है। इसके तहत आपको बुधवार के दिन बागवानी करनी चाहिए। इस दिन कोई नया पौधा लगाएं और एक बच्चे की तरह उसका लालन पालन करें। इस उपाय को करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed