{"_id":"5e6f2b278ebc3ea4ab21145b","slug":"hindu-new-year-horoscope-vikram-samvat-2077","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए हिंदू नववर्ष से पहले जानें विक्रम संवत 2077 में किन राशियों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
नए हिंदू नववर्ष से पहले जानें विक्रम संवत 2077 में किन राशियों को रहना होगा सावधान
Mon, 16 Mar 2020 03:14 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 16 Mar 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
25 मार्च, बुधवार से नए हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। नए साल के प्रारंभ से पहले हर किसी को ज्ञिज्ञासा रहती है कि नया वर्ष कैसा रहेगा। आज, हम आपको बताते हैं कि विक्रम संवत 2077 आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुुसार इस वर्ष में 8 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें थोड़ा सावाधान रहने की आवश्यकता है।
Trending Videos
मेष राशि
- संवत्सर के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी मंगल उच्चराशिगत होकर दशम कर्म भाव में बैठे हैं और साथ में शनिदेव भी विराजमान है कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह योग शुभ कहा जा सकता है किंतु माता पिता के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा अतः इसका ध्यान रखें।
वृषभ राशि-
- वर्ष आरंभ से ही आपके राशि स्वामी शुक्र व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप आपके लिए वर्ष भागदौड़ अधिक कराएगा और विलासिता पर वह भी होगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखना चाहिए। 29 मार्च बाद ही वृहस्पति आरती चारी होकर मकर राशि में चले जाएंगे जहां पर पहले से ही मंगल एवं शनि विराजमान है यहां पर वृहस्पति नीच राशि संज्ञक हो जाएंगे। अतः नौकरी में स्थान परिवर्तन एवं तनाव की संभावना बढ़ जाएगी इसलिए कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें जहां तक संभव हो झगड़े विवाद से बचते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि-
- संवत्सर के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी बुध छठे शत्रु भाव में बैठे हुए हैं अतः स्वास्थ्य के लिए यह योग थोड़ा सा प्रतिकूल रहेगा और अधिक कर्ज के लेनदेन से बचना पड़ेगा। यहां तक कि यदि आप किसी को कर्ज देना भी चाह रहे हों तो इस समय को टालें अन्यथा आपका दिया गया पैसा जल्दी वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
तुला राशि-
- राशि से पराक्रम भाव में बृहस्पति का गोचर आपको साहसी तो बनाएगा किंतु अतिचारी होकर गुरु के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही आपको मार्च के अंतिम सप्ताह से जून के अंतिम सप्ताह तक के मध्य पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यदि कहीं की भी यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान की रखवाली स्वयं करें और घर में चोरी होने से सावधान रहें।