अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंकज्योतिष 12 सितंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आर्थिक तौर पर हो रही परेशानी झेल सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस अभी और समय तक चलेंगे। माता जी के स्वास्थ्य की समस्या चिंता का कारण बन सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – नारंगी
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप यात्रा करेंगे, लेकिन यात्रा में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। भाई के साथ विवाद हो सकता है। संयम में रहें और अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें। किसी नये कार्य को कुछ दिनों बाद करें। शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लाल
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
नवविवाहित जोड़ों में खुशियां बढ़ेंगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर परिवार में किसी की शादी निश्चित हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
माता-पिता के साथ आज आपकी अच्छी पटने वाली है। आप उनकी सारी बातें मान जायेंगे। अगर आप आलस्य करेंगे तो बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। जमीनी विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गोल्डन