Ank Jyotish Numerology Prediction 12 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंकज्योतिष: 12 फरवरी का लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- B K R
आपके वित्तीय कार्यों जैसे बैंक या पेंशन से सम्बन्धित अवरोध आ सकते हैं। आप यात्रा कर सकते लेकिन यात्रा ज्यादा फलदायी नहीं होगी। कार्यों को पूरा करने का तनाव बेहतर हो सकता है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- मेजन्टा
अंक - 2
नाम अक्षर- D M T
आज का दिन आपके लिये नए अवसर लाया है। आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
नाम अक्षर- U V W
आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
अंक - 4
नाम अक्षर- F P
आज आपको बैंक से लोन मिलने की संभावना है। व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा