फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amavasya 2023 Date: साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट, जानें सही तिथि

Sun, 11 Dec 2022 11:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Amavasya 2023 Date List complete list of amavasya falling in the new year 2023 in Hindi
साल 2023 की अमावस्या तिथियां - फोटो : amar ujala

Amavasya 2023 Date List: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में अमावस्या के दिन कोई भी नया कार्य नहीं किया जाता है। फिर भी, अमावस्या को तर्पण, व्रत और पितृ पूजन के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। एक वर्ष में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या के नाम से जानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देव होते हैं। ऐसे में इस तिथि में देवी-देवताओं का पूजन, स्नान-दान और पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध कर्म करना शुभ होता है। अमावस्या तिथि पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए खास होती है. इस दिन लोग पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा-पाठ और खास उपाय करते हैं। नया साल आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सब जानना कहते हैं कि साल 2023 में अमावस्या तिथि कब पड़ेंगी। आइए जानते हैं अमावस्या की तिथियों के बारे में। 


 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

Amavasya 2023 Date List complete list of amavasya falling in the new year 2023 in Hindi
साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

अमावस्या का महत्व 
अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है. मान्यता है कि अमावस्या के दिन व्रत पूजन और पितरों को जल तिल देने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।  माना जाता है कि इस दिन व्रत करने और शिव पार्वती की पूजा करने से सुहाग की आयु लंबी होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन में स्नेह और सद्भाव बढ़ाने के लिए भी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। अमावस्या के दिन पितृ तर्पण और स्नान-दान करना शुभ होता है। 

Amavasya 2023 Date List complete list of amavasya falling in the new year 2023 in Hindi
साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

अमावस्या तिथि 2023 लिस्ट 
माघ अमावस्या- 21 जनवरी 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 21 जनवरी 2023, सायं 06:17 
अमावस्या तिथि समाप्त: 22 जनवरी 2023, रात्रि 02: 23  

फाल्गुन माह - 19 फरवरी 2023
अमावस्या तिथि आरंभ:19 फरवरी 2023, सायं  04:18 
अमावस्या तिथि समाप्त: 20 फरवरी 2023, दोपहर 12:35 

चैत्र अमावस्या - 21 मार्च 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 21 मार्च 2023, रात्रि 01:48 
अमावस्या तिथि समाप्त:  21 मार्च 2023, सायं 10: 52 
 
वैशाख अमावस्या - 19 अप्रैल 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 19 अप्रैल 2023, प्रातः 11:23 
अमावस्या तिथि समाप्त: 20 अप्रैल 2023, प्रातः 09:41 

ज्येष्ठ अमावस्या - 19 मई 2023
अमावस्या तिथि आरंभ:  18 मई 2023, सायं 09:42 
अमावस्या तिथि समाप्त: 19 मई 2023, सायं 09:22 

आषाढ़ अमावस्या - 17 जून 2023
अमावस्या तिथि आरंभ:  17 जून 2023, प्रातः  09:11 
अमावस्या तिथि समाप्त; 18 जून 2023, प्रातः  10:06 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amavasya 2023 Date List complete list of amavasya falling in the new year 2023 in Hindi
साल 2023 में पड़ने वाली अमावस्या की ये है पूरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

सावन अमावस्या - 17 जुलाई 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 16 जुलाई 2023, सायं 10:09
अमावस्या तिथि समाप्त: 18 जुलाई 2023, रात्रि 12:01 

अधिक मास अमावस्या - 16 अगस्त 2023
अमावस्या तिथि शुरू:   15 अगस्त 2023, दोपहर 12:44 
अमावस्या तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2023, दोपहर 03:07 

भाद्रपद अमावस्या - 14 सितंबर 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 14 सितंबर 2023, प्रातः  04:48 
अमावस्या तिथि समाप्त: 15 सितंबर 2023, प्रातः  07:09 

अश्विन अमावस्या - 14 अक्टूबर 2023
अमावस्या तिथि आरंभ:  13 अक्टूबर 2023, रात्रि 09:50 
अमावस्या तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर 2023, रात्रि 11:24 

कार्तिक अमावस्या - 13 नवंबर 2023
अमावस्या तिथि आरंभ:  12 नवंबर 2023, दोपहर 02:44
अमावस्या तिथि समाप्त: 13 नवंबर 2023, दोपहर 02:56 

मार्गशीर्ष अमावस्या - 12 दिसंबर 2023
अमावस्या तिथि आरंभ: 12 दिसंबर 2023, प्रातः   06:24 
अमावस्या तिथि समाप्त: 13 दिसंबर 2023, प्रातः  05:01

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed