फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amalaki Ekadashi 2021: 25 मार्च को आमलकी एकादशी, धन प्राप्ति के लिए इस दिन जरूर करें ये उपाय

Tue, 23 Mar 2021 04:10 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 23 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2021 amalaki do these remedies for mony on Amalaki Ekadashi
आमलकी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला

आमलकी एकादशी व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के नाम से जाता है। धार्मिक रूप से इस एकादशी का बड़ा महत्व है। शास्त्रों में इस एकादशी को आंवला एकादशी या फिर रंगभरी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। इस दिन धन प्राप्ति से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-  

Amalaki Ekadashi 2021 amalaki do these remedies for mony on Amalaki Ekadashi
आमलकी एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
धन प्राप्ति के लिए

एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी की प्रतिमा के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि वह दीपक पूर्ण रात्रि में जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और जातकों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

Amalaki Ekadashi 2021 amalaki do these remedies for mony on Amalaki Ekadashi
आमलकी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सुख-समृद्धि के लिए करें यह काम

एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम का एक माला या इससे अधिक जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2021 amalaki do these remedies for mony on Amalaki Ekadashi
पीपल का पेड़ - फोटो : अमर उजाला।
कर्ज मुक्ति के लिए करें यह उपाय

यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिश्रित करके उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगता है। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगते हैं साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2021 amalaki do these remedies for mony on Amalaki Ekadashi
तुलसी पौधा - फोटो : अमर उजाला
घर परिवार में सुख-शांति के लिए

एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ती है घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed