फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aja Ekadashi 2024 Date: 28 या 29 अगस्त कब है अजा एकादशी ? जानें तिथि, शुभ योग, पारण का समय और महत्व

Wed, 28 Aug 2024 06:35 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 28 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Date 2 auspicious yoga parana time bhadrapada krishna ekadashi fast
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amar ujala

Aja Ekadashi 2024 Muhurat: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में अजा एकादशी व्रत को बहुत महत्व दिया जाता है। अजा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने से समृद्धि भी आती है और जीवन सुखमय बनता है। आइए जानते हैं अजा एकादशी व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ समय और इसका महत्व।

Aja Ekadashi 2024 Date 2 auspicious yoga parana time bhadrapada krishna ekadashi fast
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amarujala

कब है अजा एकादशी 2024?

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ:  29 अगस्त, गुरुवार देर रात 1 बजकर 19 मिनट से  
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त:30 अगस्त, दिन शुक्रवार को देर रात 1 बजकर 37 मिनट पर 

उदया तिथि के अनुसार, अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। 

Aja Ekadashi 2024 Date 2 auspicious yoga parana time bhadrapada krishna ekadashi fast
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amar ujala

अजा एकादशी व्रत में दो शुभ योग बन रहे हैं
29 अगस्त को अजा एकादशी के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शुभ योग या सिद्धि योग सुबह से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक है। इस बीच दूसरा योग सर्वार्थ सिद्धि योग 30 अगस्त को शाम 4:39 बजे से अगले दिन सुबह 5:58 बजे तक रहेगा।  
ये दोनों ही योग पूजा पाठ के लिए अच्छा है।  इस दौरान आप जो कार्य करेंगे, वे सफल सिद्ध हो सकते हैं।  व्रत के दिन आर्द्रा नक्षत्र सुबह से शाम 4 बजकर 39 मिनट तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Date 2 auspicious yoga parana time bhadrapada krishna ekadashi fast
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amarujala

अजा एकादशी 2024, पारण काल 
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अजा एकादशी व्रत का पारण काल 30 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 7:49 से 8:31 बजे तक है। इस प्रकार, व्रत का पारण करने की कुल अवधि कुल 42 मिनट हैं।

विज्ञापन
Aja Ekadashi 2024 Date 2 auspicious yoga parana time bhadrapada krishna ekadashi fast
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amar ujala

अजा एकादशी 2024 महत्व 
हिंदू धर्म में अजा एकादशी का बहुत महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का एक बेहतरीन अवसर माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से साधक सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान शुभ फल मिलता है। यह उपवास न केवल समृद्धि और भौतिक कल्याण लाता है बल्कि आध्यात्मिक प्रगति में भी योगदान देता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed