अजा एकादशी व्रत 3 सितंबर 2021, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 02 सितंबर को प्रात: 06 बजकर 21 मिनट से अगले दिन 03 सितंबर को प्रात: 07 बजकर 44 मिनट तक है। धार्मिक मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत को करने से अश्वमेघ यज्ञ करने से ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है। श्रीहरि की कृपा से व्यक्ति को मृत्यु के बाद उनके श्री चरणों में स्थान प्राप्त होता है। एकादशी तिथि स्वयं में बेहद महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। अजा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है और जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भाद्रपद कृष्ण की एकादशी के इन ये 5 कामों को जरूर करना चाहिए।
Aja Ekadashi 2021: अजा एकादशी व्रत में ये 5 काम करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि, होती है तरक्की
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन