अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर दिन रविवार को किया जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और विपत्ति से रक्षा की कामना के लिए निर्जला उपवास करती हैं। निसंतान माताओं के लिए भी यह व्रत बहुत शुभफलदायी है, इसलिए संतान प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन अहोई माता की पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। जानते हैं संतान प्राप्ति के उपाय...
ज्योतिष के अनुसार, संतान सुख की प्राप्ति के लिए अहोई माता की पूजा करने के पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती को दूध, भात का भोग लगाएं। अहोई अष्टमी के दिन जो खाना बनाया हो उसमें से आधा हिस्सा गौ माता के लिए निकालें। यह कार्य करने के पश्चात संध्या के समय किसी पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और पीपल की परिक्रमा करें। इससे मां अहोई प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि करती हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अहोई अष्टमी के दिन स्याहु अहोई माता की माला पहनने का प्रावधान है। इस माला को दिवाली के दिन तक पहनाना अनिवार्य माना जाता है। जिन माताओं को संतान की कामना है वे स्याहु माता का लॉकेट लेकर लाल रंग के कलावे में डाले और चांदी के 9 मोतियों को उसमें पिरोएं। माता अहोई का ध्यान करते हुए उस माला की पूजा दूध, भात से करें और अहोई माता से संतान प्राप्ति की कामना करें। उसके बाद उस माला के अपने गले में धारण कर लें। मान्यता है कि ऐसा करने से जल्दी ही संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।
4 of 6
अहोई अष्टमी पर पारद शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पारद शिवलिंग की पूजा बहुत शुभ और शीघ्रफलदायी मानी जाती है। जिन लोगो की संतान नहीं है वे लोग अहोई अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पारद शिवलिंग का अभिषेक दूध से करें। इस उपाय को नियमित रुप से भैयादूज तक करें। भगवान शिव औऱ माता पार्वती से संतान प्राप्ति की कामना करें।
5 of 6
अहोई अष्टमी
- फोटो : self
अहोई अष्टमी के दिन संध्या के समय पूजा के दौरान अहोई माता को सफेद फूल चढ़ाएं। आपके घर में जितने सदस्य हैं उनकी संख्या के बराबर पौधे लगा दें। उन पौधों के बीच में एक तुलसी का पौधा भी रोपें। अहोई माता और तारों से संतान प्राप्ति की कामना करें। मान्यता है कि इससे जल्दी ही मुराद पूरी होती है।