फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन में कभी भी नहीं करने चाहिए ये आठ काम

Wed, 01 May 2019 11:05 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 01 May 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
according to garun puran avoid these 8 types of work in your life
गरुड़ पुराण की सीख

पुराणों में मुनष्य की भलाई के लिए कई संदेश दिए गए हैं। इनमें मनुष्य के धर्म और धन से लेकर आयु के बारे में भी जानकारी दी गई है। इनमें बताया गया है कि आप एक धनी परिवार में जन्म लेने के बावजूद कुछेक गलतियों के कारण गरीब हो सकते हैं। इसमें उन गलतियों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती हैं। पुराणों में कई ऐसी सीख दी गई है, जिसका पालन करने से आप ऐसी परेशानियां से बच सकते हैं और आपके घर में सुख-संपत्ति और सौभाग्य का वास बना रह सकता है। तो आइए गरुड़ पुराण के अनुसार 8 ऐसे काम के बारे में जानते हैं जिन्हें इंसान को भूलकर भी नहीं करना चाहिए — 

according to garun puran avoid these 8 types of work in your life
गरुड़ पुराण की सीख
रात को दही न खाएं


गरुड़ पुराण के अनुसार दही सात्विक भोजन होते हुए भी रात के समय खाना नुकसानदेय है। दिन के समय आप भले ही खूब दही खाएं लेकिन रात में इससे बचें, क्योंकि रात में इसके सेवन से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता है और उम्र घटती है।

according to garun puran avoid these 8 types of work in your life
गरुड़ पुराण की सीख

धन का घंमड 

कुछ लोगों को पैसे और नौकरी का घमंड हो जाता है और वह अपने सामने वाले व्यक्ति को नीचा समझने लगते हैं। ऐसे लोग मौका मिलते ही लोगों को नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से दूसरे लोगों को पीड़ा पहुंचती है। किसी भी प्रकार दूसरों को दुख पहुंचाना पाप माना गया है, इसीलिए भूलकर भी कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड करने वाले व्यक्ति के पास लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to garun puran avoid these 8 types of work in your life
गरुड़ पुराण की सीख

दूसरों के सुख से जलन 

कुछ लोगों की आदत होती है दूसरों की खुशी को देखकर जलने की। ऐसा करने से तनाव बढ़ता है। कभी भी दूसरों की खुशी को देखकर जलन की भावना न रखें। जो हमारे पास है हमें उसी में खुश रहना चाहिए। यदि हम दूसरों के खुशी को देखकर ईर्ष्या करेंगे तो कभी भी सुखी नहीं रह पाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमें अपनी क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए न की दूसरों को देखकर । 

विज्ञापन
according to garun puran avoid these 8 types of work in your life
गरुड़ पुराण की सीख

धन की लालसा 
धन प्राप्त करने के लिए कुछ लोग सही-गलत का चुनाव नहीं कर पाते हैं वहीं कुछ लोग दूसरों के धन को हड़पने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें दूसरों के पैसे को हड़पना शास्त्रों में पाप बताया गया है। हमें अपनी मेहनत से कमाना चाहिए। दूसरों की संपत्ति को देखकर लालच नहीं करनी चाहिए। जो लोग लालच करते हैं वह कभी भी खुश नहीं रहते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed