फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchbali Karma: श्राद्ध पक्ष में करें पंचबलि कर्म, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा, जीवन की सभी बाधाएं होंगी दूर

Wed, 10 Sep 2025 12:39 PM IST
ज्योति मेहरा शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 Sep 2025 12:39 PM IST
सार

श्राद्ध पक्ष में पंचबलि कर्म का खास महत्व बताया गया है। श्राद्ध कर्म के अंत में यह कर्म करते हैं। पंचबलि में पांच स्थानों पर भोजन रखा जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
5 Major Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha pitra dosh ke upay
श्राद्ध पक्ष में पंचबलि कर्म के लाभ - फोटो : Amar Ujala

Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha: श्राद्ध पक्ष में पितरों की मुक्ति, पितृ दोष से मुक्ति और उनके आशीर्वाद के लिए तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोज और पंचबलि कर्म किया जाता है। इसमें पंचबलि कर्म का खास महत्व बताया गया है। श्राद्ध कर्म के अंत में यह कर्म करते हैं। पंचबलि में पांच स्थानों पर भोजन रखा जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 



1. प्रथम गौ बलि:- घर से पश्चिम दिशा में गाय को पलाश के पत्तों पर रखकर भोजन कराते हैं तथा गाय को 'गौभ्यो नम:' कहकर प्रणाम करते हैं।

फायदा: गाय को पत्ते पर भोजन परोस कर जल देने से भाग्य जागृत होता है। गाय को अन्न और जल देने से सभी तरह के संकट दूर होकर घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कुंडली में बृहस्पति और शुक्र बलवान होने से धन-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
Pitru Paksha: श्राद्ध-तर्पण करने से मिलता है नारायण का आशीर्वाद, जानें इसका महत्व
Sarva Pitru Amavasya: सर्व पितृ विसर्जनी अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध, जानें सही समय और नियम

5 Major Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha pitra dosh ke upay
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock

2. द्वितीय श्वान बलि:- पत्ते पर भोजन रखकर कुत्ते को भोजन कराया जाता है।

फायदा: कुत्ते को भोजन देने से पितरों के देव यमराज प्रसन्न होते हैं। इसे भैरव महाराज भी प्रसन्न होते हैं। इस कर्म से जातक आकस्मिक संकटों से बच जाता है। कुत्ता आपकी राहु, केतु के बुरे प्रभाव, शत्रुओं और यमदूत, भूत प्रेत आदि से रक्षा करता है। ज्योतिष के अनुसार केतु का प्रतीक है कुत्ता। केतु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

5 Major Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha pitra dosh ke upay
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock

3. तृतीय काक बलि:- कौओं के लिए छत पर या भूमि पर पत्तल में भोजन रखकर उसको बुलाया जाता है।

फायदा: कौआ को यमदूत, पितर और देवपुत्र माना गया है। कहते हैं कि यदि कौआ आपका भोजन ग्रहण कर ले तो समझो आपके पितर आपसे प्रसन्न और तृप्त हैं और यदि नहीं करें तो समझो कि आपके पितर आपसे नाराज और अतृप्त हैं। कौए को भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Major Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha pitra dosh ke upay
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock

4. चतुर्थ देवादि बलि:- पत्तों पर देवताओं को बलि घर में दी जाती है। बाद में वह उठाकर घर से बाहर रख दी जाती है।

फायदा: देवबलि अर्थात पत्ते पर देवी देवताओं और पितरों को भोजन परोसा जाता है। बाद में इसे उठाकर घर से बाहर उचित स्थान रख दिया जाता है। इसे कुलदेवता और कुलदेवी प्रसन्न होकर जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करते हैं।
Pitru Paksha 2025: इन चार जगहों पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए तर्पण और पिंडदान, जानें कहां कर सकते हैं
Jivitputrika Vrat 2025: कब है जितिया व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

विज्ञापन
5 Major Benefits of Panchbali Karma in Pitru Paksha pitra dosh ke upay
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock

5. पंचम पिपलिकादि बलि:- चींटी, कीड़े-मकौड़ों आदि के लिए जहां उनके बिल हों, वहाँ चूरा कर भोजन डाला जाता है। खासकर पीपल के वृक्ष के नीचे।

फायदा: इससे सभी तरह के संकट मिट जाते हैं और घर परिवार में सुख एवं समृद्धि आती है। पक्षियों को जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। हर कार्य आसानी से होने लगते हैं।
-शैली प्रकाश


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed