फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 फरवरी को विनायक चतुर्थी, इस तरह करेंगे भगवान गणेश की पूजा तो कष्ट हो जाएंगे दूर

Wed, 26 Feb 2020 09:47 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 26 Feb 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
vinayaka chaturthi 2020 february 27 date time shubh muhurat significance and importance
ganesh
किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और उनकी पूजा और आराधना करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। 27 फरवरी को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन अगर विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाए तो सभी तरह की समस्याओं का समाधान हो जाता है।
vinayaka chaturthi 2020 february 27 date time shubh muhurat significance and importance

पूजा का समय

  • विनायक चतुर्थी के दिन मध्याह्न काल में पूजा करना शुभ होता है। इस दिन सुबह उठकर स्नान के बाद गणेश जी के सामने हाथ जोड़े और व्रत का संकल्प लें।

 

vinayaka chaturthi 2020 february 27 date time shubh muhurat significance and importance
ganesh chaturthi 2019

सरल पूजा विधि

  • एक पाटे पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की छोटी प्रतिमा को स्थापित करें। इसके बाद कलश स्थापित कर उनकी पूजा करें और कथा पढ़ें, मोदक का भोग लगाकर आरती करें।
  • इस दिन व्रतधारी लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
  • पूजा करते समय अपना मुंह पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर रखें।
  • पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।
  • गणेश जी को लाल सिंदूर से तिलक करें।
  • तिल से बनी चीजों से गणेश जी को भोग लगाएं। 
  • गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।
  • पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • पान सुपारी अर्पित करें।
  • व्रत रखने वाले लोग सायंकाल में संकष्टी गणेश चतुर्थी की कथा पढ़ें या सुनें और दूसरो को भी सुनाएं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
vinayaka chaturthi 2020 february 27 date time shubh muhurat significance and importance

विनायक चतुर्थी मुहूर्त- 

चतुर्थी तिथि प्रारंभ

  • 27 फरवरी, गुरुवार को सुबह 04 बजकर 11 मिनट पर।

चतुर्थी तिथि समाप्त

  • 28 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed