फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijayadashami 2024: दशहरा आज, यहां जानें रावण दहन मुहूर्त और पूजन विधि

Sat, 12 Oct 2024 12:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 12 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami 2024 puja muhurat and puja vidhi know ravan dahan time
Vijayadashami 2024 - फोटो : अमर उजाला

Vijayadashami 2024: दुर्गा पूजन के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व को हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 12 अक्तूबर 2024 को विजयादशमी है, जिसे दशहरा भी कहते हैं। इस दिन भगवान राम और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था, और इसी दिन प्रभु श्री राम ने लंका के राजा रावण का भी वध किया था। इसलिए इसे विजयादशमी कहा जाता है ,क्योंकि इसका अर्थ है 'विजय का दसवां दिन'। 



इस दिन देशभर में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। साथ ही मंदिरों व पंडालों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती हैं। माना जाता है कि रावण का वध करने से पहले प्रभु श्री राम ने शस्त्रों की पूजा की थी। इस साल विजयादशमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में शस्त्र पूजन करना और भी लाभकारी माना जा रहा है। ऐसे में आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Vijayadashami 2024 puja muhurat and puja vidhi know ravan dahan time
Vijayadashami 2024 - फोटो : freepik

दशहरा तिथि 2024
पंचांग के अनुसार इस साल दशमी तिथि का आरंभ 12 अक्तूबर को प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। तिथि का समापन 13 अक्तूबर 2024, प्रातः 09 बजकर 08 मिनट पर है। ऐसे में दशहरा 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। 

Vijayadashami 2024 puja muhurat and puja vidhi know ravan dahan time
Vijayadashami 2024 - फोटो : freepik

श्रवण नक्षत्र 2024
इस साल दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ये नक्षत्र 12 अक्तूबर को सुबह 5:00 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्तूबर को सुबह 4:27 मिनट पर समाप्त हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का होना अति शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijayadashami 2024 puja muhurat and puja vidhi know ravan dahan time
Vijayadashami 2024 - फोटो : Adobe

शस्त्र पूजन मुहूर्त
इस वर्ष दशहरा पूजन के लिए मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है, जो दोपहर 2: 48 तक रहेगा। इस दौरान मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 46 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आप शस्त्र पूजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vijayadashami 2024 puja muhurat and puja vidhi know ravan dahan time
Vijayadashami 2024 - फोटो : adobe stock

रावण दहन मुहूर्त 2024
इस साल दशहरा पर रावण दहन मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट के बाद से शुरू हो रहा है। ये शुभ मुहूर्त लगभग ढाई घंटे तक रहेगा। इस अवधि में आप रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed