फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट और विधि

Sun, 14 May 2023 06:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 06:59 AM IST
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2023 Date Puja Samagri List shubh muhurat for Fasting Full Details
Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : amar ujala

Vat Savitri Vrat 2023 Puja Samagri List: 19 मई 2023, दिन शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। हर साल ये व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली मानी जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं। इस बार 19 मई को महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी। ऐसे में आज ही पूजा की पूरी लिस्ट तैयार कर लें। चलिए जानते हैं वट सावित्री व्रत के पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में...



Vat Savitri Vrat 2023: पहली बार रखने जा रही हैं वट सावित्री व्रत, तो जान लें कुछ जरूरी नियम  


 
Vat Savitri Vrat 2023 Date Puja Samagri List shubh muhurat for Fasting Full Details
Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : amar ujala

वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री 
सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप,  मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पुड़िया, भीगा हुआ चना, मिठाई, घर में बना हुआ व्यंजन, जल से भरा हुआ कलश, मूंगफली के दाने, मखाने। 

Vat Savitri Vrat 2023 Date Puja Samagri List shubh muhurat for Fasting Full Details
Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : istock

वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

  • इस दिन महिलाएं प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • फिर श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें।
  • किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें। 
  • फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं।
  • वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें। 
  • अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2023 Date Puja Samagri List shubh muhurat for Fasting Full Details
Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : iStock

वट सावित्री व्रत का महत्व 
वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि करके सोलह शृंगार करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। पूजा का सामान तैयार करके बरगद के पेड़ के नीचे बैठ कर पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन विधिवत पूजन करने से महिलाओं अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। 

Vat Savitri Vrat 2023: कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
Vat Savitri Vrat 2023 Date Puja Samagri List shubh muhurat for Fasting Full Details
Vat Savitri Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, आज ही नोट कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त 
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि की शुरुआत 18 मई की रात को 9 बजकर 42 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 19 मई को रात में 9 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल वट सावित्री व्रत 19 मई को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 19 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed