फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishakh Amavasya 2025: अश्विनी नक्षत्र में वैशाख अमावस्या, पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम

Fri, 25 Apr 2025 04:47 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 25 Apr 2025 04:47 PM IST
सार

पंचांग के मुताबिक इस बार 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है, जिसपर अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। 

विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Date and shubh yog know mantra for purvaj blessing
पंचांग के मुताबिक इस बार 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है, जिसपर अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। - फोटो : adobe

Vaishakh Amavasya 2025: हिंदू धर्म में वैशाख माह की उपासना का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस माह की सभी तिथियां बेहद शुभ है और इनमें पूजा-पाठ व दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में वैशाख को भगवान विष्णु की आराधना का महीना कहा जाता है और इस समय किए गए पुण्य कार्य कभी क्षय नहीं होते है। इस दौरान पड़ने वाली अमावस्या और भी कल्याणकारी है।



इस तिथि को विशेष रूप से पितरों की आत्मशांति के लिए पिंडदान व दान-पुण्य से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान से लेकर दोपहर के समय धूप-ध्यान किया जाता है। इसके प्रभाव से पितृदोष से मुक्ति प्राप्त होती हैं और वंशों पर पूर्वजों की कृपा भी बनी रहती हैं। पंचांग के मुताबिक इस बार 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है, जिसपर अश्विनी नक्षत्र का संयोग है। इस योग में कुछ मंत्रों के जाप से पितरों की कृपा मिलती हैं और घर से सभी नकारात्मकताएं दूर होती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Vaishakh Amavasya 2025 Date and shubh yog know mantra for purvaj blessing
Vaishakh Amavasya 2025 - फोटो : adobe stock
वैशाख अमावस्या मुहूर्त 2025
  • ब्रह्म मुहूर्त: 27 अप्रैल, प्रात: 04:17 से प्रात:05:00 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग:27 अप्रैल, प्रात:05:44 से 28 अप्रैल देर रात्रि 12:38 तक
पितृ दोष निवारण मंत्र
  • “ॐ श्रीं सर्व पितृ दोष निवारणाय क्लेशं हं हं सुख शांतिम् देहि फट् स्वाहा”।
  • "ॐ पितृभ्य देवताभ्य महायोगिभ्येच च, नमः स्वाहा स्वाध्याय च नित्यमेव नमः"।
Vaishakh Amavasya 2025 Date and shubh yog know mantra for purvaj blessing
Vaishakh Amavasya 2025 - फोटो : adobe stock
पितृ गायत्री मंत्र
  • ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।
  • ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।
  • ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Date and shubh yog know mantra for purvaj blessing
Vaishakh Amavasya 2025 - फोटो : adobe stock
पितृ दोष शांति मंत्र
ॐ पितृदेभ्यः स्वाहा ||

 
विज्ञापन
Vaishakh Amavasya 2025 Date and shubh yog know mantra for purvaj blessing
Vaishakh Amavasya 2025 - फोटो : adobe
सम्पूर्ण पितृ तर्पण मंत्र
ॐ अकाशात् पतितं तर्पयामि, पृथिव्यां तर्पयामि, आकाशच देव्यां तर्पयामि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed