फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Vivah 2024: गन्ने का मंडप सजाएंगे..विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे, तुलसी विवाह पर सभी को दें शुभकामनाएं

Tue, 12 Nov 2024 05:29 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:29 AM IST
सार

Tulsi Vivah 2024: हिंदू धर्म में तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। उनकी आराधना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 wishes quotes whatsapp facebook messages sms and wallpaper
Happy Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला

सुखी और आनंदमय तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं



Tulsi Vivah 2024: हिंदू धर्म में तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। उनकी आराधना से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी विवाह पर उनकी पूजा करना और भी लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन उनका विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी से कराया जाता है। इससे साधक को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती हैं।  कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का पर्व है। इस दौरान देवउठनी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लंबे योग निद्रा से जागते हैं। 

पंचांग के अनुसार इस साल तुलसी विवाह पर हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7:09 मिनट कर रहेगा। इसके बाद वज्र योग बन रहा है। इस संयोग में तुलसी पूजन करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याओं का निवारण होता है, और धन लाभ के योग बनते हैं। पूजा के बाद सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं देनी चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास व सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Tulsi Vivah 2024 wishes quotes whatsapp facebook messages sms and wallpaper
Happy Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला

आज तुलसी विवाह का शुभ अवसर है,
मेरी इच्छा है कि आप देवी तुलसी और
श्री विष्णु के दिव्य विवाह के साक्षी बनें।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

Tulsi Vivah 2024 wishes quotes whatsapp facebook messages sms and wallpaper
Happy Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला

गन्ने का मंडप सजाएंगे
विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 wishes quotes whatsapp facebook messages sms and wallpaper
Happy Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 wishes quotes whatsapp facebook messages sms and wallpaper
Happy Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला

दीवारों पर दीयों की माला होगी
सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी
जब मां तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed