फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के सीआर पार्क में मची सिंदूर खेला की धूम, देखें तस्वीरें

Tue, 08 Oct 2019 11:43 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
sindur khela in siyar park delhi
Maa Durga - फोटो : Maa Durga

देशभर में आज दशहरा का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के सीआर पार्क  में जमकर सिंदूर खेला जा रहा है। ये परंपरा बंगाल की है। बंगाल के लोग दशमी के दिन दुर्गा मां के विसर्जन से पहले जमकर सिंदूर खेलते हैं। तस्वीरों के माध्यम से इस परंपरा से आपको अवगत करवाते हैं।

sindur khela in siyar park delhi
सिंदूर खेला - फोटो : ani

मान्यता के अनुसार दुर्गा पूजा के समय मां 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। ऐसे में लोग जगह-जगह पंडाल लगाकर इनकी पूजा अर्चना करते हैं। सिंदूर खेलने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

sindur khela in siyar park delhi
सिंदूर खेला - फोटो : ANI

लोग 9 दिनों तक मां दुर्गा की खूब सेवा करते और फिर 10वें दिन लोग उन्हें सजा धजाकर सिंदूर लगाकर ससुराल के लिए विदा करते हैं। इस दिन शादी शुदा औरतों में सिंदूर खेलने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि सिंदूर खेलने से सुहाग की आयु लंबी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sindur khela in siyar park delhi
सिंदूर खेला - फोटो : ani

नवरात्रि के दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। इससे पहले उन्हें पूरी तरह से सजाया जाता और सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मिठाई का भोग लगाकर लोगों में बांटा जाता है। इसके बाद शादी शुदा औरतें आपस में सिंदूर खेलती हैं।

विज्ञापन
sindur khela in siyar park delhi
सिंदूर खेला - फोटो : ani

सिंदूर खेलने के बाद मां दुर्गा को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। इस लोग जमकर नाचते झूमते हैं और मां दुर्गा को विदाई देते हैं। साथ ही अगले साल फिर से आने की प्रार्थना करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed