Shri Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 06 सितंबर 2023 को है। कृष्ण भक्तों द्वारा यह पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि मे हुआ था, इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात में ही की जाती है। साथ ही रात्रि जागरण भी होते हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। जन्म के बाद लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया जाता है। साथ ही बाल गोपाल का श्रृंगार किया जाता है। उन्हें सुंदर वस्त्र, बांसुरी, मोरपंख, काजल, मुकुट, पाजेब जैसी चीजों से सजाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी पर कैसे करें बाल गोपाल का श्रृंगार...
Janmashtami 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जन्माष्टमी पर इस तरह करें कान्हा को तैयार
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन