फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sheetala Ashtami 2023: कब है शीतला अष्टमी या बसोड़ा? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Mon, 13 Mar 2023 12:39 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 13 Mar 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Sheetala Ashtami Basoda 2023 date puja vidhi shubh muhurat Sheetala Saptami mahatva in hindi
शीतला अष्टमी, बसोड़ा 2023 तिथि - फोटो : Twitter

Sheetala Ashtami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला की पूजा का विधान है। इसे शीतला अष्टमी और बसौड़ा अष्टमी भी कहा जाता है। बसौड़ा शीतला माता को समर्पित लोकप्रिय त्योहार है। ये पर्व होली के आठवें दिन मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा के समय माता शीतला को पर मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। ये चावल गुड़ या गन्ने के रस से बनाए जाते हैं। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया जाता है। खुद भी बासी और ठंडा भोजन किया जाता है। मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। इस साल शीतला अष्टमी 15 मार्च को है। ऐसे में चलिए जानते हैं शीतला अष्टमी या बसौड़ा की पूजा विधि और महत्व....



Chaitra Maas 2023: शुरू हो गया है चैत्र का महीना, जानें इस माह के व्रत-त्योहार की लिस्ट

Sheetala Ashtami Basoda 2023 date puja vidhi shubh muhurat Sheetala Saptami mahatva in hindi
शीतला अष्टमी, बसोड़ा 2023 तिथि - फोटो : iStock

शीतला अष्टमी 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 15 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस तरह 15 मार्च को शीतला अष्टमी होगी।

Sheetala Ashtami Basoda 2023 date puja vidhi shubh muhurat Sheetala Saptami mahatva in hindi
शीतला अष्टमी, बसोड़ा 2023 तिथि - फोटो : iStock

शीतला अष्टमी 2023 मुहूर्त
15 मार्च को शीतला माता की पूजा का मुहूर्त 15 मार्च की सुबह 06 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sheetala Ashtami Basoda 2023 date puja vidhi shubh muhurat Sheetala Saptami mahatva in hindi
शीतला अष्टमी, बसोड़ा 2023 तिथि - फोटो : iStock

पूजा विधि

  • शीतला अष्टमी के दिन सुबह स्नान के साफ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा के दौरान हाथ में फूल, अक्षत, जल और दक्षिणा लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • माता को रोली, फूल, वस्त्र, धूप, दीप, दक्षिणा और बासा भोग अर्पित करें।
  • शीतला माता को दही, रबड़ी, चावल आदि चीजों का भी भोग लगाया जाता है।
  • पूजा के समय शीतला स्त्रोत का पाठ करें और पूजा के बाद आरती जरूर करें।
  • पूजा करने के बाद माता का भोग खाकर व्रत खोलें।

Chaitra Navratri 2023: इस बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए माता की इस सवारी का संकेत

विज्ञापन
Sheetala Ashtami Basoda 2023 date puja vidhi shubh muhurat Sheetala Saptami mahatva in hindi
शीतला अष्टमी, बसोड़ा 2023 तिथि - फोटो : iStock

शीतला अष्टमी का महत्व
हिंदू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन मां शीतला की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसके साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है, क्योंकि माता शीतला को शीतलता प्रदान करने वाला कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed