फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में इन नियमों का रखें विशेष ध्यान? वरना खंडित हो सकता है नौ दिनों का व्रत

Mon, 22 Sep 2025 06:37 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 22 Sep 2025 06:37 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत के कुछ नियम हैं। आइए इस लेख में जानते हैं व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी साधना खंडित न हो और पूजा सफल हो।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Pay special attention to these rules during Navratri kya na karen
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala

Navratri Fasting Rules in Hindi: शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तगण इन नौ दिनों में व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं और उनकी कृपा पाने का प्रयास करते हैं। बहुत से श्रद्धालू नवरात्रि के पहले और आखिरी दिनों का व्रत रखते हैं, लेकिन इस लेख में आइए उन नियमों की बात करते हैं जो नौ दिनों के व्रत के दौरान पालन करनी चाहिए। 



नवरात्रि का व्रत केवल अन्न-जल का त्याग नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और अनुशासन का भी प्रतीक है। व्रत रखने वाले साधकों को इन नौ दिनों में अपने मन, वचन और कर्म से पूरी तरह सात्विक रहना चाहिए। ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है, जब इसका पालन पूरे विधि-विधान और कठोर नियमों के साथ किया जाए। नियमों में हुई एक छोटी सी चूक भी आपके नौ दिनों के व्रत को खंडित कर सकती है।

Shardiya Navratri 2025 Pay special attention to these rules during Navratri kya na karen
मां सिद्धिदात्री - फोटो : Amar Ujala

व्रत का संकल्प
व्रत का संकल्प लेने के बाद इसे बीच में तोड़ना अशुभ माना जाता है। इस दौरान घर में कलह, क्रोध, और किसी के प्रति द्वेष की भावना मन में नहीं लानी चाहिए। असत्य बोलना और किसी की निंदा करना भी व्रत के पुण्य को कम करता है। साधक को जमीन पर सोना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।


ये भी पढ़ें- 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, 9 नहीं 10 दिनों की होगी नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
Shardiya Navratri 2025 Pay special attention to these rules during Navratri kya na karen
नवरात्रि व्रत 2025 - फोटो : Freepik
खान-पान में रखें इन बातों का ध्यान
व्रत के दौरान खान-पान का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों में मांस, मदिरा, अंडा, लहसुन, प्याज जैसी तामसिक वस्तुओं का सेवन पूरी तरह से वर्जित है। घर में भी इन चीजों को लाना अशुभ माना जाता है, भले ही कोई सदस्य व्रत न रख रहा हो। इसके अतिरिक्त, सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। कई लोग इन नौ दिनों में अनाज का सेवन भी नहीं करते और केवल फलाहार पर रहते हैं। व्रत में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समा के चावल, आलू और मेवों का सेवन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि में अवश्य लगाएं ये खास पौधे, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Pay special attention to these rules during Navratri kya na karen
मां महागौरी - फोटो : Amar Ujala
इन कार्यों को करने से बचें
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। इस अवधि में बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना अशुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी रुष्ट हो जाती हैं। यदि आपने घर में कलश स्थापना की है या अखंड ज्योति जलाई है, तो घर को कभी भी सूना नहीं छोड़ना चाहिए। किसी न किसी सदस्य का घर में रहना अनिवार्य होता है। इन दिनों में चमड़े से बनी वस्तुओं जैसे बेल्ट, जूते या बैग का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।

 
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Pay special attention to these rules during Navratri kya na karen
Udya Tithi - फोटो : Adobe Stock
नियमों के पालन का महत्व
नवरात्रि के नियम साधक को आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से शुद्ध करने के लिए बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से न केवल व्रत का पूर्ण फल मिलता है, बल्कि व्यक्ति में संयम, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

यदि कोई व्यक्ति अज्ञानतावश या जानबूझकर इन नियमों की अवहेलना करता है, तो उसका व्रत खंडित माना जाता है और उसे पूजा का पुण्य प्राप्त नहीं होता। अतः मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए इन नौ दिनों में पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed