Shardiya Navratri 2024: आश्विन माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार 3 अक्तूबर गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 11 अक्तूबर शुक्रवार को नवमी पर होगा। वहीं 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। आश्विन माह के ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा को समर्पित है। इस अवधि में माता रानी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
Shardiya Navratri 2024: हस्त नक्षत्र और इन्द्र योग में शारदीय नवरात्रि शुरू, डोली पर हुआ माता का आगमन
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:20 AM IST
सार
Shardiya Navratri 2024 : आश्विन मास में हर साल शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्र 3 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की परंपरा है। इस बार 3 अक्तूबर, गुरुवार को जहां-जहां भी देवी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, वहां घट स्थापना भी जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन