Durga Visarjan 2022: दुर्गा विसर्जन आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा विसर्जन 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दशहरा के दिन किया जाता है। इस साल दुर्गा विसर्जन 05 अक्टूबर 2022 को है। विजयादशमी यानी दशमी के दिन जगत जननी की प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई दी जाती है।
दुर्गा विसर्जन 2022 शुभ मुहूर्त
अश्विन माह की दशमी तिथि 04 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 को 12 बजे होगा। ऐसे में प्रात: काल मुहूर्त में दुर्गा विसर्जन करना शुभ होगा।
Durga Ashtami Upay 2022: दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये उपाय, मां अंबे की कृपा से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
दुर्गा विसर्जन विधि
- शास्त्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।
- घटस्थापना में बोए जवारे दुर्गा विसर्जन के दिन परिवार में बांटने चाहिए और थोड़े जवारे अपने पास तिजोरी में रखें इससे धन की कमी नहीं होगी।
- बाकी बचे हुए जवारे को नदी में प्रवाहित कर दें। इन्हें फेंके नहीं नहीं तो देवी नाराज हो जाएंगी।
- नौ दिनों तक मां दुर्गा को चढ़ाई गई सभी सामग्री को इधर-उधर फेंके नहीं। बल्कि इसे भी मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर दें। ध्यान रहे इन पर पैर न लगे।