Shardiya Navratri 2022 Durga Ashtami Upay: इस साल 03 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के आठवें स्वरूप मां महागौरी का पूजन किया जाता है। मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। माता रानी के इस स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही स\हर तरह की बीमारी से मुक्ति मिलती है और परिवार के सभी लोग निरोग जीवन व्यतीत हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Durga Ashtami Upay 2022: दुर्गा अष्टमी के दिन करें ये उपाय, मां अंबे की कृपा से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को अर्पित करें ये समान
शारदीय नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर मां अंबे को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
कन्याओं को दें ये चीजें
अष्टमी तिथि को कन्या पूजा किया जाता है। इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद उनकी जरूरत का कोई भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।
तुलसी के पास जलाएं नौ दीपक
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दीए जलाना चाहिए। इसके बाद उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है।
Maha Saptami 2022: नवरात्रि का सांतवां दिन है मां कालरात्रि को समर्पित, सुख-सौभाग्य के लिए ऐसे करें पूजा
इस उपाय से बरसेगी मां की कृपा
महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी दुर्गा आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी।