फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2020 Dates: कब से शुरू होगी नवरात्रि, घटस्थापना के दिन बन रहा है ये विशेष संयोग

Mon, 07 Sep 2020 05:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 07 Sep 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Dates ghatasthapana muhurat and religious significance
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : Rohit Jha

Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि मां नवदुर्गा की उपासना का पर्व है। हर साल यह पावन पर्व श्राद्ध खत्म होते ही शुरु हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। क्योंकि इस बार श्राद्ध खत्म होते ही अधिकमास लग जाएगा जिसके कारण नवरात्रि पर्व लगभग 25 दिन बाद मनाया जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस साल दो महीने अधिकमास लग रहे हैं। ऐसा लीप वर्ष होने के कारण हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 165 वर्ष बाद लीप ईयर और अधिकमास एक साथ पड़ रहे हैं। 

Shardiya Navratri 2020 Dates ghatasthapana muhurat and religious significance
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : social media
कब से शुरू होगी नवरात्रि

Navratri 2020 Dates: इस साल नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है जो 25 अक्टूबर तक चलेगा। राम नवमी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलते हैं। 

Shardiya Navratri 2020 Dates ghatasthapana muhurat and religious significance
घटस्थापना मुहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन घट स्थापना मुहूर्त का समय प्रात:काल 06:27 बजे से 10:13 बजे तक बताया गया है। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Dates ghatasthapana muhurat and religious significance
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि में होती है मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें और अंतिम दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन विधिनुसार घटस्थापना का विधान है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 Dates ghatasthapana muhurat and religious significance
शरद नवरात्रि 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
साल में कुल मिलाकर 4 बार नवरात्रि

पूरे साल में कुल मिलाकर 4 बार नवरात्रि का पर्व आता है। चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। व्रत रखने का अधिक महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्रि का होता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में व्रत करने मां का आशीर्वाद मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed