फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में शनि के प्रमुख मंदिर, जहां दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

Sun, 02 Jun 2019 03:44 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
shani jayanti 2019 famous shani temple in india

3 जून को सोमवती अमावस्या है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाएगी। शनि जयंती पर शनि पूजा का विशेष महत्व होता है। जिस किसी पर शनि दोष होता है उन्हें अमावस्या पर शनि मंदिर जाकर शनिदेव के दर्शन जरूर करना चाहिए। कहते हैं शनि न्याय के देवता है अगर विधि-विधान से इनकी पूजा की जाए तो सभी दोष दूर हो जाते हैं। शनि जयंती के अवसर पर भारत में ऐसे मंदिर है, जिनके दर्शन मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 


शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
shani jayanti 2019 famous shani temple in india
shani dev

शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र
यह शनि भक्तों की आस्था का प्रमुख धाम है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है शनि का शिंगणापुर धाम। यहां शनि महाराज की कोई मूर्ति नहीं बल्कि एक बड़ा सा काला पत्थर है, जिसे शनि का विग्रह रूप माना जाता है। यहां शनिदेव की पाषाण प्रतिमा एक चबूतरे पर स्थापित है। शनि की माया से यह गांव एक चमत्कारी गांव में परिवर्तित हो चुका है, यहां आज भी शनि की माया देखी जा सकती है। जिसके कारण आज भी गांव के घर बिना दरवाजे के है। इस गांव को लेकर मान्यता है कि यहां चोरी नहीं हो सकती है, ये प्रतिमा लगभग पांच फीट नौ इंच ऊंची व एक फीट छह इंच चौड़ी है।

shani jayanti 2019 famous shani temple in india
shani

शनि मंदिर, उज्जैन
तीर्थ नगरी उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी भी कह सकते हैं। मंदिरों की इस नगरी में क्षिप्रा नदी (जिसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है) के तट पर नवग्रह शनि मंदिर है, जो कि यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस मंदिर को लेकर खास बात यह है कि यहां शनि देव अन्य ग्रहों के साथ विराजमान है। जिस कारण इस मंदिर को नवग्रह मंदिर भी कहा जाता है। मान्यता है कि मात्र इस मंदिर के दर्शन से ही शनि की कुदृष्टि और ग्रहों के प्रकोप शांत हो जाते है। यहां दूर-दूर से भक्त शनि और अन्य ग्रहों के दर्शन के लिए आते हैं। यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां शिव के रूप में शनि विराजित हैं। लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शनि के ऊपर तेल चढ़ाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani jayanti 2019 famous shani temple in india
shani
शनि मंदिर, इंदौर 
इंदौर मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां पर न्याय के देवता भगवान शनि का एक खास मंदिर है। इस मंदिर को शनि देव के अन्य मंदिरों से अलग माना जाता है क्योंकि इस मंदिर में भगवान शनि का 16 श्रृंगार होता है। भगवान शनिदेव का यह मंदिर है, अपनी प्राचीनता और चमत्कारी किस्सों के लिए भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। भारत में शनिदेव के लगभग जितने भी मंदिर है, वहां भगवान शनि काले पत्थर के रूप भक्तों को दर्शन देते हैं। लेकिन इस मंदिर में शनिदेव का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। उन्हें रोज शाही कपड़े पहनाए जाते हैं। इस मंदिर में शनि देव बहुत ही सुंदर रूप में भक्तों को दर्शन देते है।
 
विज्ञापन
shani jayanti 2019 famous shani temple in india
shani dev
शनिश्चरा मंदिर, मुरैना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिदेव का प्राचीन मंदिर है। यहां शनि का एक पिंड मौजूद है, जिसको लेकर यह मान्यता है कि भगवान हनुमान ने इसे लंका से फेंका था, जो यहां आकर गिरा। तभी से भगवान शनि यहां पर विराजमान हैं। यहां शनिदेव को तेल अर्पित करने के बाद गले मिलने की प्रथा भी है। यहां जो भी भक्त आता है, वह बड़े प्यार से शनि देव से गले मिलकर अपनी तकलीफें उनसे बांटता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि उस व्यक्ति की सारी तकलीफें दूर कर देते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed