मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव 30 अप्रैल 2019 को प्रातः 6:13 पर वक्री हो गए। शनि की उलटी चाल से न सिर्फ व्यक्ति विशेष बल्कि प्रकृति पर भी असर देखने को मिलेगा। जिन राशियों के लिए शनि की उलटी चाल नुकसान पहुंचाने वाली है और जिन्हें शनिदेव की कृपा का इंतजार है, वे सभी चार मई को पड़ने वाली शनि अमावस्या के दिन उनके महाउपाय कर शनिदोष को दूर कर सुख—समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद पा सकते हैं।
{"_id":"5cc90b86bdec2207532a4832","slug":"shani-dosha-remedies-on-shani-amavasya-2019-date-and-puja-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Amavasya 2019 : आज है शनि अमावस्या, इन सरल उपायों को कर पाएं शनिदेव का आशीर्वाद","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Shani Amavasya 2019 : आज है शनि अमावस्या, इन सरल उपायों को कर पाएं शनिदेव का आशीर्वाद
Sat, 04 May 2019 06:55 AM IST
Madhukar Mishra
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Madhukar Mishra
Updated Sat, 04 May 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
Shani Amavasya Remedies
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shani Amavasya Remedies
शनिदेव के प्रकोप को शांत करने के लिए उनसे जुड़े मंत्रों का जाप करें। शनिदेव के ये मंत्र काफी प्रभावी है। शनिदेव को समर्पित इस मंत्र को श्रद्धा के साथ जपने से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः
ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।
ॐ शं शनैश्चराय नमः
ॐ प्रां प्रीं प्रौ सं शनैश्चराय नमः
ॐ नमो भगवते शनैश्चराय सूर्यपुत्राय नमः
07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें
Shani Amavasya Remedies
शनि से जुड़े दोष दूर करने या फिर उनकी कृपा पाने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Amavasya Remedies
भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंग बली की साधना से भी शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए शनि अमावस्या के दिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।
विज्ञापन
Shani Amavasya Remedies
शनि अमावस्या के दिन जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय को शनि अमावस्या के बाद भी करना जारी रखें।